ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर विश्व मीडिया में शानदार प्रतिक्रिया हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी, द गार्डियन आदि ने मिशन चंद्रयान को बेहतरीन कवरेज दी है।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र ‘डॉन’ ने लिखा- भारत के चंद्रयान-3 लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छू लिया, जिसे पानी और ऑक्सीजन का संभावित स्रोत माना जा रहा है। अखबार ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के हवाले से कहा कि इसरो ने अपने मुख्यालय में घोषणा की कि शक्ति का अवतरण शुरू हो गया है, जिसका स्वागत जयकारों और तालियों के साथ किया गया।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’: ‘चंद्रमा पर लैंडिंग की दौड़, भारत दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरने में पहले स्थान पर।’ ‘द गार्डियन’:’भारत ने ऐतिहासिक क्षण में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतार कर देशभर में लोगों में खुशी का माहौल पैदा कर दिया।