• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Tuesday, March 28, 2023
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
Welcome To Blitz India Media
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result
Home ब्लिट्ज इंडिया मीडिया

राजीव हत्याकांड के सभी दोषी रिहा नलिनी बोली : आतंकी नहीं हूं

Blitzindiamedia by Blitzindiamedia
November 18, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया, राष्ट्रीय
0
राजीव हत्याकांड के सभी दोषी रिहा नलिनी बोली : आतंकी नहीं हूं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की हत्या के सभी 6 दोषी 11 नवंबर को रिहा हो गए। इससे पहले सुबह सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी और आरपी रविचंद्रन समेत सभी दोषियों की रिहाई का आदेश दिया था। कोर्ट का आदेश आने के एक घंटे बाद ही उम्रकैद की सजा काट रहे सभी दोषियों की रिहाई हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को इसी मामले में दोषी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था। बाकी दोषियों ने भी उसी आदेश का हवाला देकर कोर्ट से रिहाई की मांग की थी। नलिनी और रविचंद्रन दोनों 30 साल से ज्यादा का वक्त जेल में गुजार चुके हैं।

रिहाई के बाद नलिनी ने कहा- पिछले 32 वर्ष संघर्ष के
जेल से रिहा होने के बाद नलिनी ने एक टीवी चैनल से बात की। नलिनी ने कहा कि मैं आतंकवादी नहीं हूं। मैं पिछले 32 साल से जेल में बंद थी और ये मेरे लिए संघर्ष वाले समय रहे हैं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। विश्वास रखने के लिए मैं तमिलनाडु के लोगों और सभी वकीलों को धन्यवाद देती हूं। दोषी नलिनी को दिसंबर 2021 में अपनी मां पद्मावती की देखभाल के लिए एक महीने की पैरोल दी गई थी।

कोर्ट ने देश की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा: कांग्रेस
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस ने कहा है कि ये स्वीकार नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्र में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते वक्त देश की भावनाओं को ध्यान में नहीं रखा। फैसला गलतियों से भरा हुआ है।

Related posts

आखिरकार बंद हो जाएंगी राजधानी शताब्दी, चलेगी सिर्फ वंदे भारत

आखिरकार बंद हो जाएंगी राजधानी शताब्दी, चलेगी सिर्फ वंदे भारत

March 24, 2023
यूपी सरकार छात्रों को देती है स्मार्टफोन और टैबलेट

200 वंदे भारत ट्रेनें बनाने का टेंडर रूसी फर्म व रेल विकास निगम को

March 24, 2023

सीएम स्टालिन बोले- फैसले का स्वागत
राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किए जाने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। नियुक्त किए गए राज्यपाल को चुनी हुई सरकार के फैसले को नहीं बदलना चाहिए।

सोनिया ने दोषी नलिनी को माफ कर दिया था
जब नलिनी को राजीव गांधी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तब वह गर्भवती थी। उसकी प्रेग्नेंसी को दो महीने हो गए थे। तब सोनिया गांधी ने नलिनी को माफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि नलिनी की गलती की सजा एक मासूम बच्चे को कैसे मिल सकती है, जो अब तक दुनिया में आया ही नहीं है।

इससे पहले भी दोषियों की रिहाई को कोशिशें हुईं
राजीव गांधी की हत्या के मामले में ट्रायल कोर्ट ने साजिश में शामिल 26 दोषियों को मृत्युदंड दिया था। मई 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने 19 लोगों को बरी कर दिया। बचे हुए सात में से चार आरोपियों (नलिनी, मुरुगन उर्फ श्रीहरन, संथन और पेरारिवलन) को मृत्युदंड सुनाया और बाकी (रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार) को उम्रकैद। चारों की दया याचिका पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने नलिनी की मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला। बाकी आरोपियों की दया याचिका 2011 में राष्ट्रपति ने ठुकरा दी।

चुनावी रैली में हुई थी राजीव गांधी की हत्या
राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे की धनु नाम की एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। लिट्टे की महिला आतंकी धनु (तेनमोजि राजरत्नम) ने राजीव को फूलों का हार पहनाने के बाद उनके पैर छुए और झुकते हुए कमर पर बंधे विस्फोटकों में ब्लास्ट कर दिया था। धमाका इतना जबर्दस्त था कि कई लोगों के चीथड़े उड़ गए थे। राजीव और हमलावर धनु समेत 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज था लिट्टे
राजीव ने अपने कार्यकाल में श्रीलंका में शांति सेना भेजी थी जिससे तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) उनसे नाराज चल रहा था। 1991 में जब लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करने राजीव गांधी चेन्नई के पास श्रीपेरंबुदूर गए तो वहां लिट्टे ने राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया। राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में स्कूलों में कंप्यूटर लगाने की व्यापक योजना बनाई। राजीव गांधी के कार्यकाल में ही जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित हुए। गांव-गांव तक पीसीओ के जरिए टेलीफोन पहुंचे।

Previous Post

नई टेलीपोर्ट्स नीति से देश में बढ़ेंगे रोजगार

Next Post

29 साल पुरानी घटना पर केंद्र व कांग्रेस के 2022 में एक विचार

Next Post
हेट स्पीच पर करें कार्रवाई नहीं तो होगा एक्शन : सुप्रीम कोर्ट

29 साल पुरानी घटना पर केंद्र व कांग्रेस के 2022 में एक विचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मंदी हमारे लिए मौका : अमिताभ कांत

मंदी हमारे लिए मौका : अमिताभ कांत

2 months ago
साइबर हमलों से बचाएगी स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली

साइबर हमलों से बचाएगी स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली

2 weeks ago
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपाय

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के उपाय

4 months ago
हिमाचल और गुजरात में छोटे दलों के नफे-नुकसान का गणित?

हिमाचल और गुजरात में छोटे दलों के नफे-नुकसान का गणित?

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • 2022 का विहंगम अवलोकन
  • अंग्रेजी
  • अच्छी पहल
  • अडाणी प्रकरण
  • अंतरिक्ष विज्ञान
  • अर्थ
  • अर्थव्यवस्था
  • इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश-दिल्ली
  • कठघरे मेन बीबीसी
  • खेल
  • खेल-फ़िल्म
  • गणतंत्र दिवस पर विशेष
  • चुनाव विशेष
  • जी20शिखर सममेलन
  • डॉक्यूमेंट्री विवाद
  • दृष्टिकोण
  • देश
  • नया भारत
  • नेशनल
  • पूर्वोत्तर दक्षिण
  • फीफा-2022
  • बजट-2023
  • बदलता रूप
  • यादें
  • यूनेसको इंडिया-अफीका हैकाथॉन
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय अर्थ
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अर्थ
  • विज्ञान-खेल
  • संपर्क
  • समाचार
  • स्टेट-नेशनल
  • स्पोर्ट्स

POPULAR NEWS

  • एसआरएम आईएसटी एनसीआर कैंपस में 17 वा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया।

    एसआरएम आईएसटी एनसीआर कैंपस में 17 वा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया।

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हम तोड़ें नहीं, जोड़ें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • योग को बनाएं जीवन का हिस्सा : पीएम मोदी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ऋषि सुनक ही नहीं इन 6 देशों में भी ‘भारतवंशियों’ के हाथ में कमान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मिशन ‘क्लीन एयर’ के लिए बड़ी पहल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Call us: +1 234 JEG THEME

© 2022 Blitzindiamedia -BlitzIndia Building A New Nation

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क

© 2022 Blitzindiamedia -BlitzIndia Building A New Nation

Welcome Back!

Sign In with Facebook
Sign In with Google
OR

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In