• Latest
  • Trending
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बना समस्याओं के समाधान का साक्षी

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बना समस्याओं के समाधान का साक्षी

November 25, 2022
ev car

तीन लाख के पार: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

July 17, 2026
employment

जवान देश की सबसे बड़ी पूंजी: नौकरी और हुनर का असली इम्तिहान

July 17, 2026
Agriculture

बारिश ने पकड़ी रफ्तार: कमज़ोर शुरुआत के बाद घटने लगी मानसून की कमी

July 17, 2026
Market

बाज़ार में लौटी रौनक: बड़े शेयरों के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, रिलायंस के नतीजे आज

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका आखिरी कदम पर

July 17, 2026
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
Saturday, July 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बना समस्याओं के समाधान का साक्षी

भारत और अफ्रीका के संबंध छू रहे नई ऊंचाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in यूनेसको इंडिया-अफीका हैकाथॉन
0
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बना समस्याओं के समाधान का साक्षी

नोएडा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित यूनेस्को इंडियन-अफ्रीकन हैकाथॉन में कहा कि पीएम मोदी ने सयुंक्त राष्ट्र को शांति का संदेश दिया था। अफ्रीका के मारिशस महाद्वीप में श्री राम की अराधना सर्वविदित है। उप्र भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और माहत्मा बुद्ध की जन्मस्थली है। महात्मा गांधी ने अपने अहिंसक आंदोलन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया और भेदभावपूर्ण व्यवस्था का अंत किया। भारत में उनका नाम अत्यन्त आदर से लिया जाता है। भारत और अफ्रीका के संबंध नई ऊंचाई को छू रहे हैं।

आगंतुकों का किया स्वागत
सीएम ने कहा कि भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में छोड़ा गया था। भारत अफ्रीका के साथ सहयोग और साझेदारी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यूनेस्को ने भारत-अफ्रीका हैकाथॉन का आयोजन किया। 22 देशों के 603 छात्रों ने इसमें भारत के छात्रों के साथ हिस्सा लेकर अलग-अलग टीम बनाकर विभिन्न समस्याओं पर समाधान देने का प्रयास किया।

 

1 of 4
- +

सीएम ने कहा कि पीएम ने हैकाथॉन के लिए यूपी का चयन किया। ये दुनिया में अपनी तरह की अलग पहल है जो भारत अफ्रीका के मजबूत संबंधों को नया आयाम देने वाला साबित होगा। ये आयोजन अफ्रीका के छात्रों को भारत में शिक्षा के नए अवसरों का लाभ देगा।

YOU MAY ALSO LIKE

No Content Available

देश और विदेश की अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यूपी में निवेश कर रही हैं जिसमें स्टार्टअप, आईटी इलेक्ट्रानिक्स, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी आदि शामिल हैं। इसमें कई सेक्टरों की समस्याओं का समाधान खोजने का काम किया गया। उप्र की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वर्तमान में एक स्टार्टअप योजना बनकर उभरी है। योजना ने प्रदेश के जनपदों को रोजगार दिया है, पहचान दिलाई है।

प्रदेश सरकार नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। इस संबंध में हमारी नीति स्पष्ट है। स्टार्टअप इंक्यूबेटर, सेंटर ऑफ इंट्रप्रिन्योरशिप के जरिए उप्र एक सक्षम इको सिस्टम बना रहा है। छात्र इन सभी की जानकारी ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं। इसी तरह हैकाथॉन छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। हैकाथॉन के जरिए नए नए इनोवशन करते हैं जो बाद में स्टार्टअप बनकर देश को विकसित करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान समय में इनोवेशन और स्टार्टअप के जरिए विश्व पटल पर उप्र ने अनोखी पहचान बनाई है। हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया में अग्रणी है। वन मिलियन डॉलर के स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजगार मिल रहा है। नीति आयोग की ओर से जारी किए गए इनोवेश इंडेक्स 2021 में परफोर्मेंस कैटगरी में देश के टॉप 5 में शामिल हैं प्रदेश और पहले स्थान पर पहुंच हम सकते हैं।

जीवन विषय पर आधारित थे हैकाथॉन के इवेंट
हैकाथॉन का इस बार विषय ‘जीवन’ है जिसके पांच उप विषय हैं जिसमें शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा/स्थिरता, पेयजल और स्वच्छता, कृषि और स्वास्थ्य और स्वच्छता को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक दूसरे की संस्कृति को आगे बढ़ाना और आदान प्रदान भी शामिल है।

इन अफ्रीकी देश के छात्रों ने लिया भाग
कैमरून, इथियोपिया, बोत्सवाना, इस्वातिनी, इक्वेटोरियल गिनी, गाम्बिया, केन्या, लेसोथो, घाना, गिनी बिसाऊ, मलावी, माली, मॉरीशस, मोरक्क ो, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजर, सिएरा-लियोन, तंजानिया, टोगो, युगांडा और जिम्बाब्वे आदि।

समाधान के लिए चयनित विषय
– स्मार्टफोन इमेज आधारित मृदा परीक्षण सुविधा के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करना,
-विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए डिलीवरी और सीखने के परिणामों में सुधार के लिए अभिनव तरीके,
-इलेक्टि्रक वाहन अपनाने के लिए निर्णय समर्थन उपकरण,
-एमआरआई इमेज में ट्यूमर की पहचान के लिए इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर।

स्वागत से प्रसन्न अफ्रीकी छात्र
यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथॉन में 22 अफ्रीकी देशों के 603 प्रतिभागी और मेजबान देश भारत के प्रतिभागी गौतमबुद्ध विवि में पहुंचे। भारत में मिले स्वागत सत्कार से बहुत सभी खुश दिखे। एक दिन पहले पहुंचे विदेशी विद्यार्थी विवि परिसर में अपने देश के झंडे के साथ टहलते नजर आए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation