ब्लिट्ज विशेष
नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों में बढ़ती स्वीकार्यता के तौर पर देखा है। विकास और हिंदुत्ववादी छवि का मिश्रण उनकी करिश्माई छवि की बुनियाद है।
खुद का जनमत संग्रह: बीबीसी – बीबीसी ने लिखा, भाजपा की जीत ने भारत में मोदी के प्रभुत्व को मजबूत किया, उन्होंनेे गुजरात चुनाव को खुद का जनमत संग्रह बना दिया।
चमत्कारी नेतृत्व : इंडिपेंडेंट – ब्रिटिश न्यूज पोर्टल इंडिपेंडेंट ने इसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के लिए बड़ी राहत बताया। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच ऐसे अभूतपूर्व जनसमर्थन को विकासवाद और हिंदुत्व के चमत्कारी नेतृत्व का नतीजा माना है।
अल जजीरा ने यह कहा – अल जजीरा ने लिखा, पीएम मोदी की हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी का भारत के गुजरात पर नियंत्रण बरकरार।
बढ़ती लोकप्रियता हैरान करने वाली – ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन ने लिखा कि गुजरात लंबे समय से हिंदू राष्ट्रवादी भाजपा का गढ़ रहा है, जिसने 1995 से वहां लगातार सात चुनाव जीते हैं।