• Latest
  • Trending
हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

December 30, 2022
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in स्टेट-नेशनल
0
हरियाणा में वर्ष 2023 अंत्योदय आरोग्य वर्ष

चंडीगढ़। हरियाणा में वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस पर आयोजित समारोह में कही। सरकार का प्रयास अंत्योदय परिवारों को निरोगी व स्वस्थ रखने का रहेगा।

मुख्यमंत्री सुशासन दिवस के पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जनों और प्रदेशभर में 6500 स्थानों पर हो रहे कार्यक्रमों में उपस्थित जन समूह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज और विकास कार्य सही ढंग व सुचारु रूप से हों, इसके लिए सोशल ऑडिट के माध्यम से जन भागीदारी भी होनी चाहिए। जनता यदि विकास कार्यों पर निगरानी रखेगी तो निश्चित तौर पर कार्यों की गुणवत्ता अच्छी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

हाथ धोने की सुविधा नहीं तो नपेंगे अधिकारी

खत्म करेंगे नशे का नेटवर्क : अमित शाह

सूची से बाहर होने को अन्यथा न लें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.पी.एल. सूची अपडेट होने से कई व्यक्ति इस सूची से बाहर भी हुए हैं। इस बात को अन्यथा मत लें, क्योंकि वे स्व-रोजगार या अन्य रोजगार प्राप्त कर गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं, इसलिए उन्हें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वे किसी ऐसे व्यक्ति के लिए अपना कार्ड छोड़ रहे हैं जिसके घर में राशन की कमी के कारण भोजन नहीं बन पाता। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों में नैतिकता की भावना होनी चाहिए।

8 जिलों में 177 कालोनियों को किया नियमित
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 जिलों में 177 अनियमित कालोनियों को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी अनियमित कालोनियों को नियमित करने के लिए राज्य सरकार ने 2 वर्ष पहले आवेदन मांगे थे और सर्वे के बाद 845 ऐसी कालोनियों की पहचान की। इन कालोनियों में अस्थाई रूप से रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन भी बनाई गई ताकि वहां आवश्यक कार्य करवाए जा सकें। इन्हीं कालोनियों में से आज 177 कालोनियों को नियमित किया गया है।

पुलिस एनफोर्समेंट विंग का होगा गठन
मुख्यमंत्री ने सोनीपत को नई पुलिस कमिश्नरी बनाने तथा अलग से पुलिस एनफोर्समेंट विंग के गठन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का कार्य प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अन्य कार्य जैसे खनन, सिंचाई, बिजली, अवैध कब्जों को हटाना आदि भी उनके कार्य क्षेत्र में आते हैं। इसलिए अब राज्य सरकार ने अलग से पुलिस एनफोर्समेंट विंग का गठन करने का निर्णय लिया है। इसके थाने भी अलग होंगे और इसके संचालन के लिए अलग से ए.डी.जी.पी., एनफोर्समेंट पद भी सृजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में केवल 3 गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला ही पुलिस कमिश्नरी थीं। अब सोनीपत को मिलाकर कुल 4 पुलिस कमिश्नरी हो गई हैं।

स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ के विजन को साकार करने के लिए गत 8 वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2023 के दौरान स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने तथा डाक्टरों की संख्या बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में आगे बढ़ते हुए अब हमारा शासन स्मार्ट अर्थात सिंपल, मोरल, अकाउंटेबल, रिस्पांसिबिलिटी और ट्रांसपेरेंंट होना चाहिए।

मनोहर लाल ने कहा कि वे सुशासन को केवल शब्दों और नारों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि सुशासन को लंबी यात्रा के रूप में परिभाषित करते हैं, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। डिजिटल हरियाणा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और आई.टी. सुधार लाए जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वचालित राशन कार्ड योजना, मुफ्त पासपोर्ट योजना, जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द, एच.पी.एस.सी. मांग पोर्टल, नागरिक सुविधा केंद्र, वर्कर्स शिकायत निवारण प्रणाली का भी शुभारंभ किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation