• Latest
  • Trending
शोध : 33 से 53  वर्ष की उम्र के लोग अच्छी नींद से महरूम

शोध : 33 से 53 वर्ष की उम्र के लोग अच्छी नींद से महरूम

January 13, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शोध : 33 से 53 वर्ष की उम्र के लोग अच्छी नींद से महरूम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 13, 2023
in खेल, राष्ट्रीय
0
शोध : 33 से 53  वर्ष की उम्र के लोग अच्छी नींद से महरूम

वाशिंगटन। दुनिया में हर किसी को नींद प्यारी होती है। जब कोई व्यक्ति ज्यादा काम के बाद छुट्टी पर जाता है तो उसके मुंह से सबसे पहले निकलेगा कि वह खूब सोएगा। डॉक्टर भी कहते हैं कि एक वयस्क व्यक्ति को कम से कम 7 से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। कम उम्र के ज्यादा लोग सोते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों की नींद भी कम होने लगती है। हाल में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि 33से 53 साल की उम्र के बीच के लोग सबसे कम सोते हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह अध्ययन 63 देशों के 7, 30,187 लोगों पर किया गया। इसका मकसद यह बताना था कि जीवनभर नींद के पैटर्न कैसे बदलते हैं और देशों के बीच कैसे भिन्न होते हैं। शोध के मुताबिक, 33 साल की उम्र के बाद लोगों की नींद कम होनी शुरू हो जाती है और 53 साल की उम्र के बाद नींद बढ़ने लगती है। यानी इस 20 साल के अंतराल में लोग सबसे कम नींद लेते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

महिलाओं की औसत नींद 7.5 घंटे रही
शोध में यह भी पता चला है कि जो लोग इसमें शामिल हुए, उनमें पुरुषों की औसत नींद 7.01 घंटे तथा महिलाओं की औसत नींद 7.5 घंटे की रही। शोध में शामिल 19 साल के लोग सबसे ज्यादा सोते पाए गए। वहीं 30 साल तक पहुंचते-पहुंचते नींद कम होने लगी। इसके बाद 53 साल के बाद एक बार फिर नींद बढ़ गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि 54-70 वर्ष की आयु वर्ग को छोड़कर औसत नींद की अवधि सात घंटे थी।

एशिया की तुलना में यूरोप के लोगों ने ज्यादा नींद ली
शोध में देखा गया कि ईस्टर्न यूरोपियन अल्बानिया, स्लोवाकिया, रोमानिया और चेक रिपब्लिक के लोग दक्षिण पूर्व एशियाई देशों फिलीपींस, मलेशिया और इंडोनेशिया के लोगों की तुलना में हर दिन 20 से 40 मिनट ज्यादा सोए। वहीं ब्रिटेन के लोगों को औसत से कम नींद आई।

काम के बोझ का असर
यह शोध ब्रिटेन की यूसीएल, ईस्ट एंजिला यूनिवर्सिटी और फ्रांस की ल्योन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित शोध में बताया गया कि 33 से 53 साल के बीच के लोग काम के अधिक बोझ और कामकाजी जीवन और बच्चों की देखभाल की वजह से कम नींद लेते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि ब्रिटेन के लोग औसत से थोड़ा कम सोते हैं। वहीं, भूमध्य रेखा के करीब देशों के लोग भी थोड़ा कम सोते हैं।

यह पहला बड़ा अध्ययन
शोधकर्ता प्रोफेसर ह्यूगो स्पियर्स ने कहा, पिछले अध्ययनों में उम्र और नींद की अवधि के बीच संबंध पाया गया है, लेकिन जीवन के इन तीन अलग-अलग चरणों की पहचान करने वाला यह पहला बड़ा अध्ययन है।

हमने पाया कि दुनिया भर में, लोग मध्य-वयस्कता के दौरान कम सोते हैं, लेकिन औसत नींद की अवधि क्षेत्रों और देशों के बीच भिन्न होती है।

कम नींद लेने से ये बीमारियां
– मधुमेह
– स्ट्रोक
– उच्च रक्तचाप
– मोटापा
– अवसाद
– बेचैनी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation