• Latest
  • Trending
यूपी में निवेश के लिए 52 विदेशी औद्योगिक समूह आए

यूपी में निवेश के लिए 52 विदेशी औद्योगिक समूह आए

December 16, 2022
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में निवेश के लिए 52 विदेशी औद्योगिक समूह आए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in राष्ट्रीय
0
यूपी में निवेश के लिए 52 विदेशी औद्योगिक समूह आए

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेशों से निवेश जुटाने की सीएम योगी की मुहिम अब रंग लाने लगी है। मंत्रियों, वरिष्ठ अफसरों के विदेश दौरे के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। विभिन्न देशों के औद्योगिक समूहों ने उनसे वार्ता के दौरान यूपी में निवेश की इच्छा जताई है। उन्होंने लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अपने प्रतिनिधि भेजने पर भी सहमति दी है।

मंत्रियों और अफसरों के समूह जहां जहां दौरे पर जा रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम हासिल हो रहे हैं। पहले चरण के रोड शो और बिजनेस मीटिंग के बाद 52 औद्योगिक समूहों ने यूपी में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। इन समूहों के प्रतिनिधि इन्वेस्टर्स समिट में भी हिस्सा लेंगे। इसे सरकार की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

इन सेक्टरों से जुड़े हैं औद्योगिक समूह
ये 52 औद्योगिक समूह फार्मास्यूटिकल, बिजनेस चैंबर, बिजनेस डेवलपमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंक, कैपिटल मार्केट, व्हीकल मोटर इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, टेलीकॉम और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर से जुड़े हैं। इनके अलावा कई और औद्योगिक समूहों ने भी इन्वेस्टर्स समिट में अपने प्रतिनिधि भेजने की बात कही है। इस तरह इनकी संख्या में और इजाफा होना तय माना जा रहा है। ज्यादा संख्या में निवेशकों के आने से निवेश की संभावना भी और ज्यादा होगी।

  • रंग लाने लगी निवेश जुटाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम
  • कई देशों में रोड शो और बिजनेस मीटिंग का दिखा खासा असर

और बढ़ेगा निवेश का दायरा
पहले चरण में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट, यूके के लंदन, कनाडा के टोरंटो और मेक्सिको में रोड शो किए गए हैं। इस दौरान कई औद्योगिक समूहों से सीधी बिजनेस मीटिंग भी हुई। उन्हें जीआईएस में हिस्सा लेने का आमंत्रण भी दिया गया। अभी कई और देशों में भी रोड शो और बिजनेस मीटिंग के बाद और बेहतर नतीजे मिलने की बात कही जा रही है।

इन क्षेत्रों में निवेश की खुली राह
योगी सरकार के मुताबिक यूपी में निवेश और यूपीजीआईएस में आने को लेकर कई विदेशी निवेशकों ने सहमति दी है। इनमें फार्मास्यूटिकल से जुड़े धवल पटेल, इन्वेस्ट एशिया से अर्ने एर्टेबेलियन, कॉर्पोरेट फाइनेंस से जेरोएन मॉडेंस, चैंबर ऑफ लग्जमबर्ग से आदित्य शर्मा, बिजनेस यूरोप से एलेना सुआरेज, क्रेडेनाडो के स्पेशलिस्ट विम बोसमैन, ईएसएफ इंडियन एसोसिएशन के एमडी पास्कल केरनीस, लग्जमबर्ग से सेल्वाराज अलगुमलाई, चेयरमैन बीआईसीसीएंडआई से बैरन फिलिप व्लेरिक और यूरो चैंबर्स के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यूपी-ब्राजील दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे पहचान
दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और ब्राजील अपनी विशेष वैश्विक पहचान बनाएंगे। दरअसल आज से करीब 40 वर्ष पहले गिर गाय भारत से ब्राजील आई थी। ब्राजील के वैज्ञानिकों ने इस ब्रीड में जेनेटिक बदलाव कर एक नई नस्ल तैयार की, जो 25 से 80 लीटर तक दूध दे रही है। डेयरी और पशु पालन उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ विशेष सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में इस साझेदारी का ब्लूप्रिंट तैयार हुआ है। जल्द ही इस पर औपचारिक मुहर लग जाने की उम्मीद है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राजील दौरे के दौरान दिग्गज वैज्ञानिक प्रो। रुनालदो से यूपी में एक रिसर्च सेंटर खोलने का अनुरोध किया है। बहुत जल्द इस पर भी कार्य शुरू होगा।

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में निवेशकों से मुलाकात की और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान यूपी में व्यापारिक पार्टनरशिप के साथ ही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सहयोग पर चर्चा हुई। ब्रुसेल्स में एशिया और प्रशांत डिवीजन के प्रबंध निदेशक एडवर्डस बुमस्टीनस और प्रतिष्ठित समूहों को आमंत्रित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने आईएमईसी टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ निदेशक डॉ. गौरी शंकर से मुलाकात की। सेमीकॉन और एफएबी उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश में अनुसंधान एवं विकास सुविधा स्थापित करने के लिए आईएमईसी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करने का इरादा रखता है। बेल्जियम की प्रमुख कम्पनी सिंपेट टेक्नोलोजीस से वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा हुई।

अमेरिकी विमान कंपनी के मुख्य संयंत्र का दौरा
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य ने कनेक्टिकट में अमेरिकी विमान निर्माता सिकोर्स्की के मुख्य संयंत्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सिकोर्स्की को उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर से उपकरण लाने और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने और देश में निर्माताओं के साथ सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित करने की पेशकश की।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जैसे व्यक्ति योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाया जिसका आम लोगों की स्थिति सुधारने और राज्य के विकास के अलावा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। आज यूपी में स्थिर और नीति आधारित सरकार है।

यूपी भारत की रीढ़
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यूपी भारत की रीढ़ है और आवश्यक है कि भारत जब तेजी से विकसित होगा तो उसके लिए यूपी को भी विकसित करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश प्रगतिशील राज्यों में है, प्रदेश में बड़ी संख्या में एमएसएमई हैं। हमने कानून-व्यवस्था में सुधार किया और जमीन को माफियाओं और डॉन से मुक्त किया और गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल किया।

जापान व दक्षिण कोरिया के भ्रमण पर गए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत ने भोज दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और आशीष पटेल ने निवेशकों को समझाया कि यूपी में निवेश का माहौल ज्यादा अनुकूल है।

दुबई में एमएसएमई मंत्री राजेश सचान की अगुआई वाले प्रतिनिधिमंडल ने मेटल के क्षेत्र में काम करने वाली कोनारेस के सीईओ भरत भाटिया से मुलाकात की। उन्होंने यूपी में निवेश के लिए उत्साह दिखाया। सिडनी में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में रोड शो हुआ। इस दौरान न्यू साउथ वेल्स सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की गई। उन्हें यूपी में डिफेंस, वॉटर रिसोर्स, हेल्थ और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के फायदों की जानकारी दी गई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation