• Latest
  • Trending
भारत को मिले 84000 करोड़ के ऑर्डर

भारत को मिले 84000 करोड़ के ऑर्डर

February 18, 2023
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
Tuesday, September 22, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को मिले 84000 करोड़ के ऑर्डर

50000 करोड़ के ऑर्डर पाइपलाइन में, एयर शो में एचएएल ने पेश किए आंकड़े

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 18, 2023
in एयरो शो - 2023
0
भारत को मिले 84000 करोड़ के ऑर्डर

ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरु। लंबे समय तक हथियारों का प्रमुख आयातक देश रहा भारत अब तेजी से रक्षा क्षेत्र में निर्यातक के रूप में उभर रहा है। देश की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पास 84 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं। वहीं, 50 हजार करोड़ के अन्य ऑर्डर पाइपलाइन में हैं।

एचएएल के अध्यक्ष व महानिदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने बंगलुरू में जारी एयरो इंडिया 2023 में ये आंकड़े पेश किए। साथ ही बताया कि एचएएल के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस को खरीदने में भी कई देशों ने रुचि दिखाई है और बातचीत चल रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत पर भरोसा

मोदी के विजन का असर
अनंतकृष्णन ने कहा, एचएएल अब तक हुए खरीद अनुबंधों और पाइपलाइन में मौजूद ऑर्डर, दोनों के लिहाज से अच्छी स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से एचएएल को काफी फायदा हुआ। सैन्य विमानों के वैश्विक बाजार में एचएएल ने काफी रुचि जगाई है और जल्द ही बड़े ऑर्डर नजर आएंगे। एचएएल के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) जयदेव ईपी ने बताया, कंपनी का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में निर्यात 2.5 लाख करोड़ तक पहुंचे।

निर्यात लक्ष्य बढ़ाया
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अगले दो वर्ष में रक्षा निर्यात तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। तेजस के निर्यात के लिए भी सरकार कूटनीतिक प्रयास कर रही है।

चार देशों को बेचेगा तेजस
अनंतकृष्णन ने कहा कि अर्जेंटीना ने 15 और मिस्र ने 20 तेजस विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। बोत्सवाना और मलेशिया से भी तेजस की खरीद को लेकर बात हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द हम इन देशों को भारत में निर्मित विमान देंगे। भारत जल्द ही रक्षा क्षेत्र के निर्यात में भी सबसे आगे होगा। उन्होंने बताया कि एचएएल अपने हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर बेचने के लिए फिलीपींस के साथ भी बातचीत कर रही है।

सेना को मिले 83 तेजस
2021 में भारत सरकार ने एचएएल से 83 तेजस विमानों की खरीद के लिए 600 करोड़ डॉलर का अनुबंध किया था। इनकी डिलीवरी 2023 से शुरू होगी। तेजस का निर्माण डिजाइन के स्तर पर 1983 में शुरू हुआ था।

एचएएल की योजना है कि आने वाले समय में इसमें जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी का बनाया 414 इंजन का उपयोग किया जाए। यह दूसरी पीढ़ी का तेजस ज्यादा क्षमतावान होगा। 414 इंजन भारत में बनाने पर भी बातचीत हो रही है।

जीई मरीन के साथ एमओयू
एचएएल ने जीई मरीन कंपनी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एलएम500 मरीन गैस टर्बाइन की असेंबली, निरीक्षण व परीक्षण (एआईटी) के लिए एचएएल की विनिर्माण क्षमता के विस्तार की संभावना देखी जाएगी। एमओयू पर जारी बयान के अनुसार, एचएएल का आईएमजीटी मंडल साल 1986 से जीई के एलएम2500 मरीन गैस टर्बाइन को एआईटी प्रदान कर रहा है। यह टर्बाइन भारतीय नौसेना के पी-17, पी-17ए और आईएसी-1 जलपोतों में उपयोग हो रही है।

22 टर्बाइन तैयार
अब तक एचएएल ने 11 भारतीय जलपोतों के लिए ऐसी 22 टर्बाइन तैयार की हैं। एमओयू में इस टर्बाइन के स्वदेशी 4 मेगावाट गैस टर्बाइन जनरेट में उपयोग के लिए एचएएल को एआईटी की अनुमति दी जाएगी। यह टर्बाइन जनरेटर भारत के भावी जलपोतों में लगाए जाएंगे। 3 फरवरी, 2021 को इसे पहली बार एयरो इंडिया में भेजा गया था।


अमेरिकी ‘बी-1बी लांसर’ का जलवा
भारत और अमेरिका के बीच गहरे सामरिक संबंधों को प्रदर्शित करते हुए अमेरिकी वायुसेना के दो ‘बी-1बी लांसर’ बमवर्षक विमान यहां येलहांका वायुसेना अड्डे पर एयरो शो में शामिल हुए। बी-1बी लांसर अमेरिका स्थित अपने अड्डों और अग्रिम मोर्चों से विश्वभर में मिशन को अंजाम देने में सक्षम है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation