• Latest
  • Trending
फाइनल में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-फ्रांस

फाइनल में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-फ्रांस

December 16, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फाइनल में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-फ्रांस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 16, 2022
in फीफा-2022, स्पोर्ट्स
0
फाइनल में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-फ्रांस

ब्लिट्ज ब्यूरो

लुसैल। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को हराकर छठी बार फाइनल में जगह बना ली। लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना ने 3-0 से पहला सेमीफाइनल जीता। फर्स्ट हाफ में 2 गोल के बाद सेकेंड हाफ में तीसरा गोल आया। क्रोएशिया की टीम अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव ही नहीं बना सकी।

अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने 34वें मिनट में पेनल्टी से गोल दागा। फिर मेसी के असिस्ट पर 39वें और 69वें मिनट में जुलियन अल्वारेज ने गोल दागे। अल्वरेज 10 साल पहले अपने चेहते खिलाड़ी मेसी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे जिसका फोटो अब वायरल हो रहा है।
फर्स्ट हाफ के 31वें मिनट में अर्जेंटीना के जुलियन अल्वारेज को साथी खिलाड़ी ने पास दिया। पेनल्टी बॉक्स के पास बॉल मिलते ही वह बॉल को आगे ले गए। तभी पेनल्टी बॉक्स में उन्हें रोकने के लिए क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने चैलेंज किया। अल्वारेज गिर गए और बॉल को क्रोएशिया के डिफेंडर ने गोलपोस्ट में जाने से रोक लिया।

YOU MAY ALSO LIKE

मैक्सवेल का ‘मैक्सिमम’

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी 3.40 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

रेफरी ने गोलकीपर के फाउल पर यलो कार्ड देते हुए अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। दस नंबर की जर्सी पहने मेसी ने 34वें मिनट में पेनल्टी पर कोई गलती नहीं की। उन्होंने राइट कॉर्नर में शॉट मारकर गोल दाग दिया।

मेसी का पेनल्टी पर तीसरा गोल : मेसी का इस वर्ल्ड कप में तीसरा पेनल्टी गोल है। उन्होंने 2 फील्ड गोल भी दागे हैं। गोल्डन बूट अवॉर्ड के मामले में वह फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दोनों के ही इस टूर्नामेंट में 5 गोल हो गए हैं।

सबसे ज्यादा गोल : मेसी के फीफा वर्ल्ड कप करियर में 11 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए। उनके बाद गैब्रिएल बटिस्टुटा के 10 गोल हैं।

अल्वारेज का सोलो गोल : 34वें मिनट में 1-0 से बढ़त के बाद अल्वारेज को मेसी ने हाफ-वे लाइन के पास बॉल दी। अल्वारेज क्रोएशियन डिफेंडर्स को छकाते हुए बॉल को पेनल्टी बॉक्स की तरफ ले गए। 39वें मिनट में उन्होंने गोलकीपर और डिफेंडर्स को छकाते हुए गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही अल्वारेज ने अर्जेंटीना को मैच के फर्स्ट हाफ में ही 2-0 की बढ़त दिला दी।

मेसी-अल्वारेज का दूसरा गोल : 69वें मिनट में मेसी हाफ-वे लाइन से बॉल को ड्रिबल करते हुए क्रोएशिया के पेनल्टी बॉक्स की ओर ले गए। उसने राइट कॉर्नर से पेनल्टी बॉक्स के अंदर साथी प्लेयर अल्वारेज को पास दिया। इस पास पर अल्वारेज ने फिर गोल दाग दिया। इस गोल के बाद स्कोर लाइन 3-0 हो गई।

पहले हाफ में पलड़ा भारी : फर्स्ट हाफ में अर्जेंटीना की टीम ने 5 शॉट गोल की तरफ मारे, इनमें से 2 शॉट को गोल में कन्वर्ट भी किया। वहीं, कप्तान मोड्रिच के नेतृत्व में क्रोएशिया ने पहले हाफ में 4 शॉट गोल की तरफ मारे पर एक भी शॉट टारगेट पर नहीं गया। क्रोएशिया ने 61 प्रतिशत टाइम बॉल पजेशन अपने पास रखा लेकिन अर्जेंटीना ने दो बड़े काउंटर अटैक किए और पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली।
सेकेंड हाफ में तीसरा गोल दागने के बाद अर्जेंटीना की टीम ने डिफेंसिव खेलना शुरू कर दिया जिस कारण क्रोएशिया को गोल करने के मौके नहीं मिले।

दो बार जीत चुका वर्ल्ड कप
क्रोएशिया पर जीत के साथ अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी अनबीटन स्ट्रीक बरकरार रखी। टीम छठी बार फाइनल में पहुंची। वह अब तक 2 बार, 1978 और 1986 में ही वर्ल्ड कप जीत पाई। 1978 में उन्होंने नीदरलैंड और 1986 में वेस्ट जर्मनी को हराया था। टीम ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था। तब जर्मनी ने उसे हरा दिया था।

2002 की विनिंग टीम ने देखा मैच
2002 में ब्राजील को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले प्लेयर्स भी अर्जेंटीना-क्रोएशिया का सेमीफाइनल देखने पहुंचे। इनमें रोबर्टो कार्लोस, रोनाल्डिन्हो, काफू, रोनाल्डो नाजिएरो और दीदा मैच देखने पहुंचे। इंग्लैंड के डेविड बेकहम भी पहुंचे। इस वर्ल्ड कप में ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल हार कर बाहर हो चुकी है। उसे क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation