• Latest
  • Trending
‘तोपची’ में भारतीय हथियारों का प्रदर्शन

‘तोपची’ में भारतीय हथियारों का प्रदर्शन

February 3, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘तोपची’ में भारतीय हथियारों का प्रदर्शन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 3, 2023
in नया-भारत
0
‘तोपची’ में भारतीय हथियारों का प्रदर्शन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय सेना ने एक सैन्य अभ्यास ‘तोपची’ में अपनी ताकत दिखाई। ‘तोपची’ हील ही में नासिक के देवलाली में स्कूल ऑफ आर्टिलरी में आयोजित किया गया। यह वार्षिक मारक क्षमता प्रदर्शन और प्रशिक्षण अभ्यास था। इस दौरान भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से निर्मित हथियार प्रणालियों का अभ्यास किया। यह मेगा कार्यक्रम लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर, एवीएसएम, कमांडेंट स्कूल ऑफ आर्टिलरी और कर्नल कमांडेंट रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी के नेतृत्व में हुआ।

तोपखाने की क्षमता दिखाता है ‘तोपची’

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर ने बताया कि हर साल होने वाला यह अभ्यास भारतीय तोपखाने की क्षमता को दिखाता है। इस साल हमने आत्मनिर्भरता पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान प्रदर्शित सभी गन सिस्टम और अन्य उपकरण भारतीय रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमता का प्रतीक हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

गौरतलब है कि ‘तोपची’ अभ्यास में प्रदर्शित की गई बंदूकें और अन्य रक्षा प्रणालियां जैसे के-9 वज्र, धनुष प्रणाली या एम777 तोप प्रणालियों को भारत में ही असेंबल किया गया है। इसके अलावा अभ्यास में प्रदर्शित किए गए स्वाथी रडार सिस्टम, दूर से संचालित होने वाले वाहन भारत में बनाए गए हैं। सेना के अधिकारी ने बताया कि ये रक्षा उपकरण प्रणालियां दुनिया भर में ऐसी किसी भी प्रणाली को टक्क र देने में सक्षम हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अय्यर ने इस मौके पर कहा कि मुझे खुशी है कि हम उत्साह के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और भारतीय सेना और आर्टिलरी रेजिमेंट किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि धनुष तोप प्रणाली चार महीने पहले आई थी। इस साल के अंत में धनुष की पांच रेजिमेंट को भारतीय तोपखाने में शामिल किया जाएगा।

ये हथियार किए गए प्रदर्शित

‘तोपची’ के 2023 संस्करण में बंदूकें, मोर्टार, रॉकेट, ड्रोन और विमानन संपत्ति जैसी मारक क्षमता और निगरानी उपकरणों का एक ही जगह पर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के क्रम में विकसित किए गए के-9 वज्र, धनुष, इंडियन फील्ड गन /लाइट फील्ड गन सिस्टम और पिनाका मल्टी-बैरल, रॉकेट लांचर जैसे स्वदेशी रूप से निर्मित आर्टिलरी उपकरणों का प्रदर्शन और फायरिंग अभ्यास का मुख्य आकर्षण थे।
जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, डिफेंस सर्विसेज टेक्निकल स्टाफ कोर्स, पुणे, नेपाल आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के छात्र अधिकारी और नागरिक प्रशासन अधिकारी शामिल हुए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation