• Latest
  • Trending
जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधी कनेक्टिविटी होगी

जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधी कनेक्टिविटी होगी

February 11, 2023
वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला: 2 अंतरे, संविधान और तुष्टिकरण पर सियासी घमासान

‘वंदे मातरम्’ पर विपक्ष के बिगड़े बोल

August 24, 2026
Khelo India: 5 साल में ₹36,441 करोड़ खर्च, 2036 में 30-35 मेडल का लक्ष्य

खेलों पर ₹36441 करोड़ खर्च करेगी सरकार

August 24, 2026
Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में बनाई जगह

भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप हॉकी से बाहर किया

August 24, 2026
National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न नहीं

17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

August 24, 2026
गॉल टेस्ट में भारत की 165 रन से जीत, मानव सुथार ने लिए 10 विकेट

600 वां टेस्ट भारत के लिए रहा खास, श्रीलंका को 165 रन से हराया

August 24, 2026
modi

साइलो तोड़िए, युवाओं से संवाद बढ़ाइए: मोदी

August 24, 2026
भारत की मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा, PLI, BRICS और अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

ब्लिट्ज़ इंडिया साप्ताहिक

August 24, 2026
हरियाणा में चलाया स्वच्छता अभियान

सीवर में एक भी मौत नहीं — ‘मिशन ज़ीरो’ का लक्ष्य

August 23, 2026
arhar

कम बारिश की सबसे तेज़ मार दाल पर पड़ी

August 23, 2026
textile

पुराना पीएफ जुड़वाने का मौका, 31 अक्टूबर तक

August 23, 2026
medicine

चार साल से छोटे बच्चों को अब यह सिरप नहीं

August 23, 2026
paradip-port-rail-connectivity-18-5-metre-draft

पारादीप में गहरा हुआ पानी, रेल लाइन को भी मिली मंजूरी

August 22, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधी कनेक्टिविटी होगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 11, 2023
in दिलली-एनसीआर
0
जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधी कनेक्टिविटी होगी

जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधी कनेक्टिविटी होगी

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के तमाम शहरों से सीधी कनेक्टिविटी दी जा रही है। इसी दिशा में फरीदाबाद शहर भी एक कदम और आगे बढ़ गया है। फरीदाबाद के अति व्यस्त मोहना मार्ग को चार लेन चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। यही मार्ग आगे चंदावली गांव के पास से गुजरकर कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा। ग्रेटर नोएडा में केजीपी एक्सप्रेसवे दनकौर कस्बे के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर जुड़ता है। वहां से 10 मिनट की दूरी पर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन रहा है।

दो कनेक्टिविटी
फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच जल्द 2 कनेक्टिविटी होंगी। ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच केवल यमुना नदी है। बेहद नजदीक होने के बावजूद दोनों शहरों में कई घंटे का फासला है। दरअसल, लोगों को ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली होकर फरीदाबाद जाना पड़ता है। अब बहुत जल्दी इन दोनों शहरों के बीच दो शानदार कनेक्टिविटी होने वाली हैं। मोहना मार्ग चार लेन होने पर सीधे केजीपी के जरिए ग्रेटर नोएडा से जुड़ जाएगा। मंझावली गांव के पास पुल का निर्माण चल रहा है। यह कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद की दूसरी सीधी कनेक्टिविटी ग्रेटर नोएडा से हो जाएगी। इस तरह से एक नहीं बल्कि दो-दो मार्गों से एयरपोर्ट तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

दिल्ली को मिलेगी रिंग मेट्रो की सौगात

दिल्ली-एनसीआर में भी है एक ‘छोटा हरिद्वार’

मोहना मार्ग पर 63 करोड़ होंगे खर्च
मोहना से केजीपी तक इस मार्ग की अनुमानित लंबाई 12 किलोमीटर है। इस पूरे मार्ग को चार लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए 63 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पेड़ों की कटाई और सड़क किनारे की जगह को खोदकर समतल करने का काम शुरू हो गया है। अभी मोहना से केजीपी एक्सप्रेसवे जाने के लिए मौजपुर टोल प्लाजा तक संकरी सड़क है। मौजपुर टोल प्लाजा से फरीदाबाद जिले के वाहनों का उतार-चढ़ाव होता है। मौजपुर टोल तक जाने के लिए जिले का एक मात्र मोहना मार्ग है और यह दो लेन का है। इस मार्ग पर चार गांव चंदावली, मच्छगर, दयालपुर और अटाली पड़ते हैं। रोजाना हजारों वाहन मोहना मार्ग से केजीपी के लिए माल लाते और ले जाते हैं।

दिन-रात ट्रैफिक जाम
यहां दिन-रात लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहता है। वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण रोजाना रात को गांवों के रास्ते में ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इस समस्या को देखते हुए मोहना मार्ग को चार लेन बनाने की योजना तैयार हुई और प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया। मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण हरियाणा पुल एवं सड़क निर्माण विकास निगम को सौंपा गया है। केजीपी से कनेक्टिविटी बेहतर होने से शहर के उद्योगपतियों को बड़ा फायदा होगा। औद्योगिक नगरी में सेक्टर-24 और सेक्टर-25 के अलावा अब आईएमटी में भी कारखाने स्थापित हो चुके हैं। अब जब मार्ग चार लेन का और पक्क ा हो जाएगा तो इससे कारखाना मालिकों को फायदा होगा और माल का आवागमन सुगम हो जाएगा। कच्चा माल जल्दी पहुंचेगा। तैयार उत्पादों की संबंधित शहरों में शीघ्रता से डिलीवरी होगी।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी
यही नहीं चार लेन होने से चंदावली, सोतई, मच्छगर, बुखारपुर, दयालपुर, पन्हैड़ा, पन्हैड़ा खुर्द, जुन्हैड़ा, अटाली, गढखेड़ा, मौजपुर, छायंसा, मोहना, मोठूका, हीरापुर, नरियाला, नरहावली आदि गांवों की बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

मार्च 2024 तक सड़क निर्माण पूरा
पुल एवं सड़क निर्माण विकास निगम के उपमहाप्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि मोहना मार्ग को चार लेन करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। अटाली से लेकर केजीपी तक सड़क किनारे खुदाई और समतल करने का काम चल रहा है। पेड़ों की भी कटाई की जा रही है। निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation