• Latest
  • Trending
G20

‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ हमारा मंत्र

November 12, 2022
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ हमारा मंत्र

पीएम मोदी ने जी20 प्रेसिडेंसी का लोगो कमल, थीम व वेबसाइट की लॉन्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in राष्ट्रीय
0
G20

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमल के फूल पर आधारित भारत के जी20 प्रेसिडेंसी के लोगो, थीम और बेवसाइट का अनावरण किया। छह भारतीय भाषाओं में स्वागत अभिवादन करते हुए पीएम ने कहा कि इसका थीम सार्वभौमिकता पर आधारित है। उन्होंने हिंदू देवी सरस्वती और लक्ष्मी का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में, ज्ञान और समृद्धि दोनों की देवी कमल पर विराजमान हैं। पीएम ने कहा कि लोगो में कमल की सात पंखुड़ियां सात महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम से जुड़ा है। भारत 1 दिसंबर को इंडोनेशिया के मौजूदा अध्यक्ष से समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

पीएम ने कहा कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जी20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), विश्व के 75 प्रतिशत व्यापार तथा विश्व की दो तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है। भारत अब इस जी20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हर भारतवासी का गौरव बढ़ाने वाली बात है।

पीएम ने कहा कि इस प्रतीक चिह्न और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं। हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं। जी20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। पीएम ने कहा कि जी20 का ये प्रतीक चिह्न केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विश्व इलाज की जगह आरोग्य की तलाश कर रहा है। हमारा आयुर्वेद, हमारा योग, जिसे लेकर दुनिया में एक नया उत्साह और विश्वास है। हम उसके विस्तार के लिए एक वैश्विक व्यवस्था बना सकते हैं। भारत विश्व का इतना समृद्ध और सजीव लोकतंत्र है। हमारे पास लोकतंत्र के संस्कार भी हैं, और लोकतंत्र की जननी के रूप में गौरवशाली परंपरा भी है।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

  • ‘पधारो म्हारे देस’ से ‘स्वागतम’ तक की भावना के साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सर्वोपरि
  • कमल की सात पंखुड़ियां सात महाद्वीप
  • केवल एक विश्व हो, बुद्ध, गांधी को याद किया
  • विश्व को आरोग्य की तलाश
  • भारत 1 दिसंबर को इंडोनेशिया के मौजूदा अध्यक्ष से समूह की अध्यक्षता करेगा ग्रहण

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि भारत एक ओर विकसित देशों से घनिष्ठ रिश्ते रखता है, और साथ ही विकासशील देशों के दृष्टिकोण को भी अच्छी तरह से समझता है। हमारा प्रयास रहेगा कि विश्व में कोई भी प्रथम विश्व या तृतीय विश्व न हो, बल्कि केवल एक विश्व हो। उन्होंने कहा कि भारत ने ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड’ के मंत्र के साथ विश्व में नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति का आह्वान किया है। भारत ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के मंत्र के साथ वैश्विक स्वास्थ्य को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। और अब जी20 में भी हमारा मंत्र है, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’।”

उन्होंने कहा कि यह मंत्र भारत के विश्व कल्याण के संदेश का मार्ग प्रशस्त करता है।प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों एवं राज्य सरकारों का आह्वान करते हुए कहा कि जी20 की अध्यक्षता एवं मेजबानी केन्द्र सरकार का विषय नहीं बल्कि समूचे देश एवं सभी भारतीयों का विषय है। देश के कोने-कोने में इसके आयोजन होंगे। राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में कार्यक्रमों की रचना करें और भारत की आतिथ्य परंपरा, सांस्कृतिक विविधता, भौगोलिक खूबसूरती एवं आर्थिक प्रगति से विश्व को परिचित कराने में योगदान दें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation