• Latest
  • Trending
Women's dominance increased in all three armies

तीनों सेनाओं में बढ़ा महिलाओं का दबदबा

August 11, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तीनों सेनाओं में बढ़ा महिलाओं का दबदबा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
Women's dominance increased in all three armies
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। तीनों सेनाओं में महिलाओं के लिए कई शाखाओं के दरवाजे खुलने से अब उनकी हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो रही है। सेना में जहां 12 नई शाखाएं महिला अधिकारियों के लिए खोली गई हैं, वहीं नौसेना एवं वायुसेना में महिला अग्निवीरों की भर्ती से उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। रक्षा मंत्रालय ने संसद में दी गई जानकारी में बताया कि मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कोर के अलावा 12 और नई शाखाओं में महिला अधिकारियों को मौके दिए जा रहे हैं। वहीं निचले रैंक में महिला पुलिस की भर्ती हो रही है।

मौजूदा समय में सेना में 1733 अधिकारी एवं 100 महिला मिलिट्री पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। इसके अलावा 2022 से एनडीए में महिला उम्मीदवारों को भी मौके दिए जा रहे हैं तथा 2025 से उनके पहले बैच की सेना में एंट्री हो जाएगी। इसी प्रकार वायुसेना में मौजूदा समय में 1654 अफसर हैं तथा 115 वायुसैनिक यानी अग्निवीर हैं। नौसेना में 580 अधिकारी तथा 726 नाविक अग्निवीर हैं। थल सेना ने अभी महिला अग्निवीरों के लिए दरवाजे नहीं खोले हैं। मिलिट्री पुलिस में हर साल 100 महिलाओं की भर्ती की योजना पर कार्य चल रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

इसके अलावा तीनों सेनाओं के मेडिकल, डेंटल एवं नर्सिग कोर में 6591 महिला अधिकारी एवं कार्मिक तैनात हैं। इनमें सेना में 5221, नौसेना में 581 तथा वायुसेना में 699 महिलाकर्मी शामिल हैं। वायुसेना में लड़ाकू विमानों में पहले ही महिला पायलटों की नियुक्ति हो रही है जबकि नौसेना ने युद्धक पोतों में भी महिला अधिकारियों की नियुक्ति की है। टोही विमानों के पायलट के रूप में भी उन्हें भर्ती करना शुरू कर दिया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation