• Latest
  • Trending
महिला एशिया कप 2026 फाइनल भारत

भारत को 8वीं बार महिला एशिया कप

September 21, 2026
सुरंग मशीनों से बंदरगाह तक, विकास को नई रफ्तार

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

November 27, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को 8वीं बार महिला एशिया कप

एसीसी के पाकिस्तानी अध्यक्ष नकवी को फिर दिखाया आईना, नहीं ली ट्राफी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in खेल
0
महिला एशिया कप 2026 फाइनल भारत

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर हिसाब चुकता कर लिया। श्रीलंका ने 2024 में भारत को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम 10 में से 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीती। हालांकि, भारत को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली। टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप की ट्रॉफी के बिना ही फोटोशूट करवाया ।

दुबई इंटरनेशनल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली और शतकीय साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी। स्मृति मंधाना ने 39 गेंद पर 59 और शैफाली वर्मा ने 39 गेंद पर 68 रन बनाए।

YOU MAY ALSO LIKE

पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को दोहरा खिताब मिला

मनीषा भनवाला विश्व कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

श्रीलंका की टीम 184 रनों के लक्ष्य के जवाब में 20 ओवर में 111 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि विशमी गुणरत्ने ने 20 और नीलक्षिका सिल्वा ने 22 का योगदान दिया।

भारत के लिए श्री चरणी ने 4, दीप्ति शर्मा ने 3, क्रांति गौड़, शैफाली वर्मा और प्रेमा रावत ने 1-1 विकेट लिए। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। प्रतिका रावल की जगह गुणलन कमलिनी को मौका मिला। श्रीलंका ने भी प्लेइंग 11 में बदलाव किया।

भारत का पहला रिएक्शन,’नेशन इज फर्स्ट’

दुबई में महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद एसीसी (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के पाकिस्तानी अध्यक्ष नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर भारतीय टीम का पहला रिएक्शन आया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का फैसला था। हर भारतीय ‘नेशनल आज फर्स्ट’ की पालिसी अपनाता है।

मजूमदार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह फैसला बीसीसीआई ने लिया। हम उस पर कायम हैं। हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म हो गया है। हम चैंपियन हैं। यह काफी है। हमारे लिए ऑफिशियली टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। बड़े बोर्ड पर लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है। हमें खुशी है कि हम चैंपियन बने। अब हमें अगले एशियन गेम्स का इंतजार है। वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, अब वजह इसके लिए कुछ दूसरी नहीं है। यहां मैं कोई बड़ी चीज नहीं बोलने जा रहा हूं। हमारा एक ही मकसद था कि जो पहलगाम में हुआ था अप्रैल 2025 में, उसके बाद हमारी कुछ दिक्क तें उनसे थीं। उसके बाद हमारे पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब हो गए।

महिला एशिया कप 2026 फाइनल भारत
भारतीय महिलाओं ने टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
भारत ने इस महिला टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। श्रीलंका 8 छक्क ों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अन्य रिकॉर्ड इस प्रकार रहे-

स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
स्मृति और शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने छठवीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने यूएई की ईशा ओजा-तीर्था सतीश की जोड़ी की बराबरी की।

शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

शेफाली ने 2026 में टी-20 में 675 रन बनाए। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे।

श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 4 विकेट के साथ इस साल 39 विकेट लिए। उन्होेंने पूनम यादव के 35 विकेट को पीछे छोड़ा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation