• Latest
  • Trending

गरीब की बेटी के विवाह में 51000 का भात करेगा

October 25, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गरीब की बेटी के विवाह में 51000 का भात करेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

भिवानी। समाज को एक नई दिशा दिखाते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ ने विवाह योग्य बेटियों के सपने सच करने के लिए आज अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘नरसी का भात’ की लांचिंग की। इसके लिए भिवानी के वैश्य महाविद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ ने विवाह योग्य बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान को अभिभावक जैसा संरक्षण देने के लिए भिवानी परिवार मैत्री संघ की अनूठी पहल ‘नरसी का भात’ का शुभारंभ किया।

‘नरसी का भात’ एक प्रसिद्ध किस्सा है। इसके अनुसार भगवान श्रीकृष्ण नानी बाई के भाई बनकर उनके घर पहुंचे थे तथा भात भरा था। इसी किस्से को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए देश की सबसे अग्रणी सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ ने भिवानी क्षेत्र की ऐसी बेटियों जिनकी शादी में आर्थिक मदद के अभाव में दिक्कतें आती है, उन्हें दूर करने का बीड़ा उठाया। गरीब बहन-बेटियों के विवाह के लिए संस्था द्वारा 51 हजार रूपये तथा 10 साड़ी, सूट व 31 बर्तन दिए जाएंगे। पहले चरण में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन माह के लिए भिवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए होगी। उसके बाद संस्था इसके रुझान को देखते हुए इसे विस्तारित रूप देगी। इस बारे में भिवानी के विधायक घनश्याम ंसर्राफ व संस्था के संचालक राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी क्षेत्र की ऐसी बेटियां, जिनकी शादी में वित्तीय मदद की जरूरत है तो उसके परिवार को फॉर्म भरकर संस्था को देना होगा, जिसके बाद मामूली जरूरी जांच कर वित्तीय सहायता व सामान जरूरतमंद बेटी के परिवार तक पहुंचा दिया जाएगा। परिवार पहचान पत्र में अंकित आय तथा जरूरतमंद परिवार के आस-पास के लोगों की राय को पैमाना मानकर यह मदद उपलब्ध करवा दी जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्तीय मदद उद्योगपति व धनाढ्य परिवार के लोग मिलकर सामूहिक रूप से भिवानी परिवार मैत्री संघ की मदद से करेंगे। गौरतलब है कि ‘नरसी के भात’ के इस कान्सेप्ट को लागू करने वाला भिवानी पहला जिला बनने जा रहा है। इसकी व्यापक सफलता के बाद इसको हरियाणा भर में लागू करने का प्लान संस्था का है। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने भिवानी परिवार मैत्री संघ के ‘नरसी के भात’ के मिशन को आगे बढ़ाते हुए पांच कन्याओं के विवाह के लिए मदद देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंच का संचालन वैश्य कालेज के सुपरिटेंडेंट कमल भारद्वाज ने किया।

वैश्य महाविद्यालय की तरफ से प्राचार्य संजय गोयल ने सभी अतिथिजन का स्वागत किया। इस अवसर पर एमसी गुप्ता, शिवरतन गुप्ता, पवन बुवानीवाला, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनीष गोयल, कमल गोयल, पवन कुमार मोड़ा, त्रिलोक चंद गोयल, जगत नारायण भारद्वाज, डा. बुद्धदेव, पारस डालमिया समेत कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation