• Latest
  • Trending

जलवायु परिवर्तन से 10 फीसदी तक घट सकती है गेहूं ,चावल की पैदावार

January 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जलवायु परिवर्तन से 10 फीसदी तक घट सकती है गेहूं ,चावल की पैदावार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल वार्मिंग) की वजह से भारत में चावल और गेहूं के उत्पादन में 6-10 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक, इससे लाखों लोगों के लिए के लिए सस्ती खाद्य सामग्री प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, समुद्र का पानी गर्म होने से मछलियां गहरे समुद्र में जा रही हैं और इससे मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। भारत ने 2023-24में 11.329 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन किया। यह वैश्विक उत्पादन का लगभग 14 फीसदी था।

वहीं, चावल का उत्पादन 13.7 करोड़ टन रहा। ये दोनों फसलें भारत की 1.4 अरब आबादी के आहार का अहम हिस्सा हैं और यहां 80 फीसदी लोग सरकारी योजनाओं के तहत रियायती अनाज पर निर्भर हैं। महापात्रा के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन से गेहूं और चावल की पैदावार 6-10 फीसदी तक घट सकती है, जिससे किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। महापात्रा और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें
राष्ट्रीय जलवायु अनुकूल कृषि नवाचार (एनआईसीआरए) के अनुसार, 2100 तक भारत में गेहूं की पैदावार 6 से 25 फीसदी तक घट सकती है। सिंचित चावल की पैदावार 2050 तक 7 फीसदी और 2080 तक 10% तक कम हो सकती है। भारत की आधी आबादी खेती पर निर्भर है और 80% से अधिक किसान छोटे और सीमांत किसान हैं और इनकी आजीविका प्रभावित होगी।

दो अरब से भी ज्यादा लोग होंगे प्रभावित
रविचंद्रन ने बताया, जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम की भविष्यवाणी करना भी मुश्किल हो रहा है। अब छोटे क्षेत्रों में कम समय में अधिक तीव्र मौसम की घटनाएं हो रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से हिमालय में बर्फ कम जमा हो रही है और बर्फ का पिघलना बढ़ रहा है। रविचंद्रन ने चेताया कि इस असंतुलन के कारण पानी की उपलब्धता में कम से हिमालयी पानी पर निर्भर भारत, चीन और अन्य क्षेत्रों के दो अरब से अधिक लोग प्रभावित होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation