• Latest
  • Trending

अपनी सुविधा के लिए प्रयोग करें भुवन आधार पोर्टल

January 10, 2025
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Tuesday, July 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनी सुविधा के लिए प्रयोग करें भुवन आधार पोर्टल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अक्सर लोग आधार कार्ड संबंधी जरूरतों के लिए आधार सेंटर्स का पता अभी भी पूछते मिल जाते हैं। उन्हें अगर किसी सेंटर का पता मिल भी जाता है तो प्राय: वह वहां नहीं मिलता अथवा सेवाएं बंद मिलती हैं। इस प्रकार की दिक्कतों को दूर करने और आधार कार्ड यूजर्स की सहायता के लिए यूआईडीएआई की ओर से आधार पोर्टल भुवन लॉन्च किया गया था जो यूजर्स को आधार सेंटर तक पहुंचने में मदद करता है।
ऐसा दावा है कि यह पोर्टल गूगल मैप से ज्यादा बेहतर है क्योंकि इसे खासतौर पर आधार यूजर्स के लिए ही बनाया गया है। अब इसके जरिये आधार कार्ड सेंटर को खोजने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती। यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक यानी यूआईडीएआई की ओर से आधार पोर्टल लॉन्च किया गया था। इसे इंडिया स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) की मदद से बनाया गया जो एक वेब-बेस्ड पोर्टल है।
दरअसल अगर अभी आपको आधार सेंटर ढूंढ़ना हो तो आप फटाफट गूगल मैप का सहारा लेते हैं और आधार सेंटर पर पहुंचते लेकिन क्या पता हाल ही में आपके पास नया आधार सेंटर खुल गया हो। जी, हां, दरअसल गूगल मैप नेविगेशन सेंटर की असल लोकेशन देता है लेकिन इसका अपडेट देर से मिलता है जबकि यूआईडीएआई की ओर से लॉन्च किए गए नए भुवन आधार पोर्टल पर हर एक आधार सेंटर की जानकारी मिलती है। साथ ही उसे हर माह और 15 दिनों में अपडेट किया जाता है। इस एप की मदद से आधार सेंटर की ताजा लोकेशन व स्थिति लोग हासिल कर सकते हैं।
ये हैं खास फीचर्स
भुवन आधार भारत का सिंगल विंडो आधार इनरोलमेंट और अपडेट सेंटर उपलब्ध कराने वाला पोर्टल है। इसमें कई तरह के फीचर्स हैं। आधार सेंटर तक पहुंचाने वाला भुवन एप कुछ इस तरह से काम करता है:-
सबसे पहले आपको भुवन आधार पोर्टल वेबसाइट https://bhuvan.nrsc.gov.in /aadhaar/ पर जाना होता है। इसके बाद होम पेज पर पास के केंद्र यानी सेंटर्स नीयरबाइ टैप पर क्लिक करना होता है। फिर लोकेशन फील्ड में मौजूदा लोकेशन दर्ज करनी होती है। आप चाहें, तो अपना पता दर्ज कर सकते हैं या फिर आप पिन कोड, लैटीट्यूड और लांगिट्यूड एड कर सकते हैं।
फिर आपको रेडियस फील्ड में दर्ज करना होगा कि आखिर आप कितने किमी के दायरे में आधार सेंटर सर्च करना चाहते हैं। इसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर पोर्टल पर आपको आधार सेंटर की लोकेशन के साथ रेडियस और मौजूदा लोकेशन की जानकारी मिलेगी। इसमें आधार इनरोलमेंट सेंटर का नाम, आधार इनरोलमेंट सेंटर का एड्रेस, आधार इनरोलमेंट सेंटर का टाइप, इनरोलमेंट सेंटर की कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेंशन शामिल है। इसके साथ ही भुवन आधार पोर्टल पर आप गूगल मैप की तरह नेविगेशन एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जहां आपको आधार सेंटर की लोकेशन रूट के साथ दिखेगी। इसके लिए आपको व्यू मैप बटन पर क्लिक करना होता है।
खास फीचर्स
अगर आपको अपनी लोकेशन कंफर्म नहीं है तो आप ‘फाइंड मी’ ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। इस तरह पोर्टल ऑटोमेटिक तरीके से आपकी लोकेशन को डिटेक्ट कर लेगा। इसके अलावा आप पिन कोड की मदद से भी इनरोलमेंट सेंटर को सर्च कर सकते हैं। साथ ही इनरोलमेंट सेंटर के नाम से सर्च करने का ऑप्शन भी है।
अगर आपको देशभर में मौजूद आधार इनरोलमेंट सेंटर की जानकारी चाहिए, तो आपको ऑल सेंटर्स पर टैप कर के क्लिक करना होगा।
क्या है भुवन आधार पोर्टल
यूआईडीएआई और इसरो के एनआरएससी के बीच साझेदारी के माध्यम से विकसित भुवन आधार पोर्टल, पूरे भारत में आधार नामांकन और अद्यतन केंद्रों का पता लगाने के लिए एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करता है।
यह पोर्टल, आधार नामांकन और अद्यतन केंद्रों का पता लगाने में मदद करता है।
इस पोर्टल पर, आधार केंद्रों की जानकारी के साथ-साथ, उनका पता, प्रकार, और संपर्क विवरण भी मिलता है। इस पोर्टल पर, स्थान के आधार पर खोज करने, मानचित्र देखने, और अपॉइंटमेंट लेने जैसी सुविधाएं भी हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation