• Latest
  • Trending
अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

July 27, 2026
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Friday, August 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत तीन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in the blitz
0
अमेरिकी फेडरल रिजर्व में भारतीयों का दबदबा

ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले कई सालों से जारी उच्च मुद्रास्फीति (महंगाई) से निपटने और अपनी आर्थिक नीतियों को नए सिरे से सुधारने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने तीन भारतीयों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने सेंट्रल बैंक की पांच नई टास्क फोर्स में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, दिल्ली में जन्मे भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री राज चेट्टी और भारतीय मूल की माइक्रोसॉफ्ट की सीनियर एग्जीक्यूटिव आशा शर्मा को शामिल किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वॉर्श ने जो पांच स्पेशल टास्क फोर्स (कमेटियां) बनाई है, उनमें दुनिया के कई दिग्गज शामिल हैं, जैसे बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग, वॉलमार्ट के पूर्व सीईओ डग मैकमिलन और नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट।

इस फैसले पर फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वॉर्श ने कहा, मुझे गर्व है कि दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्सपर्ट्स हमारी संस्था के प्रदर्शन को सुधारने के लिए साथ काम करने को तैयार हुए हैं। हमारा लक्ष्य साफ है कि फेडरल रिजर्व इस मुश्किल समय में अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सबसे मजबूत स्थिति में रहे।

रघुराम राजन क्या करेंगे?

फेड चेयरमैन ने राजन की भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन कहा कि इस टास्क फोर्स का उद्देश्य केंद्रीय बैंक के लक्ष्य से ऊपर चल रही मुद्रास्फीति के पांच साल से अधिक समय के बाद फेडरल रिजर्व में नई सोच का संचार करना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रघुराम राजन फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट व्यवस्था के लाभ और संस्थागत प्रभावों की जांच करने वाले पैनल का हिस्सा होंगे

अर्थशास्त्री राज चेट्टी

राज चेट्टी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय-अमेरिकी लोक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। वह शिकागो विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री केविन मर्फी के साथ मिलकर डेटा टास्क फोर्स का सह-नेतृत्व करेंगे। यह समूह फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करने वाले वास्तविक आर्थिक संकेतों की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

आशा शर्मा

भारतीय मूल की आशा शर्मा को इस साल माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग और एक्सबाक्स का सीईओ नियुक्त किया गया था। वे वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क एंड्रीसेन और स्टैनफोर्ड के अर्थशास्त्री चार्ल्स आई. जोन्स के साथ मिलकर ‘उत्पादकता और रोजगार’ कमेटी में काम करेंगी।

केविन वॉर्श ने कहा, मैंने 15 ऐसे लोगों से संपर्क किया जिन पर मुझे भरोसा है, जिनके विचार विविध हैं। यह पारदर्शिता और नए विचारों की दिशा में एक कदम है। हमारा उद्देश्य मौद्रिक नीति के संचालन में बेहतर निर्णय लेना और उच्च मुद्रास्फीति के इन वर्षों को पीछे छोड़ना है, यह टीम संचार, बैलेंस शीट नीति, आर्थिक आंकड़ों का उपयोग, उत्पादकता और रोजगार, और मुद्रास्फीति ढांचा की जांच करेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation