• Latest
  • Trending
झुग्गी से सफर, हर मुश्किल को हराकर आईआरएस अफसर बनीं उम्मुल

झुग्गी से सफर, हर मुश्किल को हराकर आईआरएस अफसर बनीं उम्मुल

October 5, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

झुग्गी से सफर, हर मुश्किल को हराकर आईआरएस अफसर बनीं उम्मुल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in the blitz
0
झुग्गी से सफर, हर मुश्किल को हराकर आईआरएस अफसर बनीं उम्मुल

नई दिल्ली। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें हालात बार-बार तोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन हौसला हर बार फिर खड़ा कर देता है। उम्मुल खेर की कहानी भी ऐसी ही संघर्ष, दर्द और जिद की है। बचपन में झुग्गी में रहकर जिंदगी की कठिनाइयों को करीब से देखने वाली उम्मुल के सामने चुनौतियां कम नहीं थीं। हड्डियों की बीमारी ने उन्हें बेड़ियों में कैद कर दिया लेकिन मुश्किलों के बीच भी उन्होंने पढ़ाई को अपना सहारा बनाया। पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक करके आईआरएस अफसर बनीं। उनकी सक्सेस स्टोरी अंधेरे को चीरकर उजाला बिखेरने की दास्तां बयां करने के साथ सोच बदलने वाली है।

हड्डियों की बीमारी, प्लास्टर की कैद
उम्मुल खैर का बचपन किसी जंग से कम नहीं था। वह वीडियो इंटरव्यू में बताती हैं कि उन्हें ऑस्टियोजेनेसिस इमपरफेक्टा नाम की दुर्लभ बीमारी थी। इसके कारण इनकी हड्डियां कांच की तरह नाजुक थीं और बहुत जल्द टूट जाती थीं। उनके जीवन का बड़ा हिस्सा प्लास्टर में ही बीता। इसके बाद भी उन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं को बाधा नहीं बनने दिया और पढ़ाई के लिए समर्पित रहीं।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

वह बताती हैं कि आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के कारण उन्हें अपने जीवन के कुछ साल दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के पास एक झुग्गी बस्ती में बिताने पड़े। परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए उन्होंने स्कूल के दिनों से ही अन्य बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था। आर्थिक अभावों ने उन्हें कभी निराश नहीं किया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में जीना और मेहनत करना सिखाया। यहीं से सफलता का सफर शुरू हुआ था।

पहले ही प्रयास में निकाला यूपीएससी
उन्होंने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सफलता हासिल की। साउथ कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वीजा न मिलने की स्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह कहानी हर एस्पिरेंट के लिए मिसाल है कि हार केवल तब होती है जब आप प्रयास करना बंद कर देते हैं।

जेएनयू से पढ़ाई, फेलोशिप पाई
उम्मुल ने यूपीएससी की तैयारी के लिए कई निर्णय लिए। उन्होंने अपनी पढ़ाई के खर्च और समय को संतुलित करने के लिए अपनी पसंदीदा क्लीनिकल साइकोलाॅजी छोड़कर जेएनयू से इंटरनेशनल स्टडीज को चुना। इस दौरान उन्होंने जेआरएफ फेलोशिप हासिल की। इससे उन्हें यूपीएससी की तैयारी के लिए आर्थिक सहारा मिला। यह उनकी दूरगामी सोच का परिणाम था कि उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्य को प्राथमिकता दी।

‘दर्दनाक बेड़ियां’
उम्मुल ने चलने-फिरने के लिए 10 साल तक पैरों में भारी और दर्दनाक प्लास्टिक के ब्रेसेस पहने। वह बताती हैं कि ‘दर्दनाक बेड़ियों’ की कैद के बाद भी उन्होंने अनुशासन नहीं तोड़ा। ब्रेसेस उनकी त्वचा को छील देते थे और बहुत कष्ट होता था लेकिन वह काॅलेज जाती रहीं। यह उनके दृढ़ संकल्प को दिखाती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation