• Latest
  • Trending

गुजरात में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा टूरिज्म

October 4, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गुजरात में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा टूरिज्म

एक साल में 24 प्रतिशत की वृद्धि, 18.59 करोड़ पर्यटक आए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर गुजरात सरकार ने बताया कि 2023-24 में राज्य में 18.59 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए। इनमें से 23.43 लाख विदेशी पर्यटक भी थे। वर्ष 2022-23 में यह संख्या 14.98 करोड़ थी, जो यह दर्शाता है कि इस वर्ष 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य सरकार ने दावा किया है कि गुजरात में धार्मिक, व्यवसायिक, विरासत, और अवकाश के क्षेत्र में पर्यटकों की रुचि बढ़ी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्र सरकार से मिली सहायता को महत्वपूर्ण कारण बताया गया है। गुजरात धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है। पिछले वर्ष 1.65 करोड़ भक्त मां अंबा के दर्शन के लिए अंबाजी आए। सोमनाथ मंदिर में 97.93 लाख, द्वारका में 83.54 लाख, पावागढ़ के महाकाली मंदिर में 76.66 लाख और डाकोर में 34.22 लाख पर्यटक आए।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

कुल मिलाकर 457.35 लाख धार्मिक पर्यटकों ने गुजरात में पावन स्थलों का आनंद लिया। शहरों की बात करें तो अहमदाबाद में 2.26 करोड़, सूरत में 62.31 लाख, वडोदरा में 34.15 लाख, राजकोट में 18.59 लाख और भरूच में 17.72 लाख पर्यटक आए। कुल मिलाकर 358.77 लाख पर्यटकों ने शहरों की सैर की।

अहमदाबाद के कांकरिया लेक फ्रंट पर 79.67 लाख, साबरमती रिवरफ्रंट पर 44.76 लाख, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 43.52 लाख, साइंस सिटी पर 13.60 लाख, और सापुतारा में 11.39 लाख पर्यटक आए। कुल मिलाकर 192.96 लाख पर्यटकों ने इन स्थानों का आनंद लिया।

गुजरात की अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत
सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत में भी गुजरात महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वडनगर के लिए 6.93 लाख, पोरबंदर के कीर्ति मंदिर के लिए 4.06 लाख, अडालज वाव के लिए 3.86 लाख, पाटन में रानी की वाव के लिए 3.83 लाख और मोढेरा के सूर्य मंदिर के लिए 3.81 लाख पर्यटक आए। कुल मिलाकर 22.49 लाख लोगों ने ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, गुजरात सरकार ने नए पर्यटन स्थलों का विकास किया है। नडाबेट में सीमा पर्यटन और सरक्रिक में समुद्री सीमा दर्शन परियोजना जैसे नई योजनाएं शुरू हुई हैं। इनके अलावा, डाइनासोर जीवाश्म पार्क, मोकरसागर में वेटलैंड परियोजना, बेट-द्वारका में पर्यटक सुविधा का विकास, धरोई बांध का विकास और गिर के विकास परियोजना पर कार्य जारी है। गुजरात सरकार का दावा है कि इन कदमों से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार अवसर भी बढ़े हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation