• Latest
  • Trending
भारतीय जनता पार्टी ने जब से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है

यह कांग्रेस के दिमाग वाली मंडी नहीं : कंगना

April 5, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यह कांग्रेस के दिमाग वाली मंडी नहीं : कंगना

मोदी सूरज तो उनके आगे विपक्षी नेता मोमबत्ती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
भारतीय जनता पार्टी ने जब से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने जब से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है, वह फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने जैसा काम किया है। कंगना ने उन पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के दिमाग वाली मंडी नहीं है।

इस पूरे प्रकरण पर कंगना का ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूर्य और विपक्षी पार्टी के नेताओं को मोमबत्ती करार दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

भ्रष्टाचार में डूबे हैं ‘विपक्ष के तमाम बड़े नेता
एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘विपक्ष के तमाम बड़े नेता करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। वे सभी एक जगह इकट्ठा तक नहीं हो सकते। अगर आप पीएम मोदी से उनकी तुलना करते हैं तो वह सूरज की तरह चमकेंगे और विपक्षी उनके सामने मोमबत्ती भी नहीं हैं।

नेता जी ने अपना खून बहाकर हमें आजादी दिलाई
इसके अलावा कंगना रनौत ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री करार दिया । कंगना ने कहा, ‘एक व्यक्ति जिसने हमें अपना खून बहाकर आजादी दिलाई। जर्मनी से जापान तक आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्हें इस देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? आखिर वह कहां गायब हो गए?

पुराने बयान हो रहे वायरल
कंगना की उम्मीदवारी की घोषणा होते ही उनके पुराने बयान भी वायरल हो रहे हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि देश को 2014 में ही सही मायने में आजादी मिली है। इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा लोग उन्हें इस मामले पर ट्रोल कर सकते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को मेरे से आकर बात करनी चाहिए। और मुझे यह बताना चाहिए कि मैंने कैसे यह गलत बोला है।

सोचने की भी आजादी नहीं मिली
कंगना ने कहा, ‘क्या स्वतंत्रता सिर्फ जेल से बाहर निकलने तक ही होती है? पुरानी सरकारों ने कोई न्याय व्यवस्था नहीं बनाई।’ कंगना ने आगे कहा, ‘हमें अपनी विचारधारा से आजादी नहीं मिली। हमें सोचने की भी आजादी नहीं मिली। हमें अपने लिए लोग चुनने की आजादी नहीं मिली, हमें धार्मिक आजादी भी नहीं मिली।’

क्या फिल्में फ्लॉप होने के कारण राजनीति में आईं?
कंगना ने इस सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान की 10 वर्षों तक फिल्में नहीं चलीं। फिर ‘पठान’ चली। मेरी भी 7-8 साल फिल्में नहीं चलीं। फिर ‘क्वीन’ चली। फिर 3-4 वर्षों में ‘मणिकर्णिका’ चली। अभी भी ‘इमरजेंसी’ आ रही है। हो सकता है कि वह बहुत बड़ी हिट रहे।’ कंगना ने कहा कि समय ब काफी बदल चुका है। ओटीटी का दौर है। कलाकारों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर और प्लेटफॉर्म है।

सुप्रिया श्रीनेत पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना ने कहा, ‘मुझे काफी बुरा लगा। हम महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम कर रहे हैं। मुझे इस बात का भी काफी बुरा लगा कि मंडी लोकसभा को ऐसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है। मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि मंडी का नाम महर्षि मांडव के नाम पर रखा गया था।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation