• Latest
  • Trending

देश ही नहीं, विदेश में भी लगातार बढ़ रही यूपीआई की लोकप्रियता: निर्मला

September 27, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश ही नहीं, विदेश में भी लगातार बढ़ रही यूपीआई की लोकप्रियता: निर्मला

सात देश कर रहे इस भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

पुणे। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यूपीआई की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लगातार बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इस समय सात देश यूपीआई भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें भूटान, मॉरीशस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, फ्रांस और यूएई शामिल हैं। आने वाले समय में कई अन्य देशों में भी यूपीआई का विस्तार होगा। वित्त मंत्री ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 90वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा, दुनियाभर में रियल टाइम पर होने वाले सभी डिजिटल भुगतानों में 45 फीसदी भारत में होते हैं। देश में शहर से लेकर गांवों और कस्बों तक में यूपीआई का तेजी से इस्तेमाल हो रहा है। यूपीआई लेनदेन की संख्या अगस्त, 2024 में 3 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 14.96 अरब पहुंच गई। इस दौरान 20.61 लाख करोड़ के लेनदेन हुए।

डिजिटल प्रणाली को बनाना होगा मजबूत
सीतारमण ने कहा, प्रौद्योगिकी बैंक परिदृश्य को तेजी से बदल रही है क्योंकि यह सभी ग्राहकों को सुरक्षित और आसानी से संचालित किया जाने वाला डिजिटल बैंकिंग अनुभव देती है। उन्होंने कहा, बैंक ऐसी डिजिटल प्रणाली नहीं रख सकते , जो हैक हो जाए और पूरी प्रणाली व उस पर आधारित भरोसा खतरे में पड़ जाए। इससे निपटने के लिए बैंकों को डिजिटल प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

विकसित भारत पाने में भूमिका निभाएं बैंक
वित्त मंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के एजेंडे को बढ़ाने में बैंकों को अहम भूमिका निभानी होगी। इससे हम इस सपने को हासिल करने में और तेजी लाएंगे। बैंकों को बुनियादी ढांचा क्षेत्र को सशक्त रफ्तार देने, एमएसएमई को कर्ज मुहैया कराने, बैंकिंग सेवाओं से वंचित आबादी को इसके दायरे में लाने और बीमा पहुंच बढ़ाने में मदद करनी होगी।

– कुल डिजिटल लेनदेन का 45 प्रतिशत भारत में
– रिकॉर्ड 14.96 अरब यूपीआई लेनदेन हुए अगस्त में
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation