• Latest
  • Trending
सऊदी अरब में हो सकता है सबसे महंगा टी20

सऊदी अरब में हो सकता है सबसे महंगा टी20

April 21, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सऊदी अरब में हो सकता है सबसे महंगा टी20

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, महिला, महिला-खेल
0
सऊदी अरब में हो सकता है सबसे महंगा टी20

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सऊदी अरब सरकार खाड़ी इलाके में दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग शुरू करना चाहती है। इसके लिए उसने आईपीएल टीम मालिकों से भी बातचीत की है। दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। बता दें कि आईपीएल की अपार सफलता के बाद पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई और सफल भी रही हैं।

इसी साल यूएई और दक्षिण अफ्रीका में भी टी20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई। इन लीगों को भी अच्छा रिस्पान्स मिल रहा है। अब सऊदी अरब भी अपने यहां दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग शुरू करना चाहता है। ‘दी एज’ की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को खाड़ी इलाके में टी20 फ्रेंचाइजी लीग सेट-अप करने से जुड़ी योजनाएं प्रस्तावित की हैं। सऊदी अरब सरकार इसे दुनिया की सबसे महंगी लीग बनाना चाहती है। पिछले एक साल से वह इस योजना पर काम कर रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

इस महंगी लीग की सफलता के लिए सऊदी सरकार भारतीय क्रिकेटर्स को भी इसमें शामिल करना चाहती है। वह बीसीसीआई से इस संबंध में बातचीत कर सकती है। गौरतलब है कि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी भारतीय क्रिकेटर आईपीएल अलावा विदेशों में चल रही अन्य क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले सकते। अगर किसी भारतीय खिलाड़ी को इन लीग का हिस्सा होना है तो उसे बीसीसीआई से अपने सारे सम्बंध खत्म करने होंगे। यानी फिर वह खिलाड़ी टीम इंडिया से लेकर आईपीएल व अन्य घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता। यहां सऊदी सरकार बीसीसीआई को अपने संविधान में संशोधन करने के लिए मनाने की कोशिश कर सकती है। सऊदी अरब पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स में खूब निवेश कर रही है। उसने अपने यहां सऊदी अरब ग्रांड प्रिक्स शुरू कर फार्मूला-1 में एंट्री की है। गोल्फ में भी भारी निवेश कर लाइव गोल्फ शुरू किया है। सऊदी अरब ने अपने पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड से प्रीमियर लीग के फुटबॉल क्लब ‘न्यूकासल यूनाइटेड’ को भी टेक ओवर किया है। बता दें सऊदी अरब आईपीएल 2023 का ऑफिशियल स्पॉन्सर भी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation