• Latest
  • Trending
Musk

महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश

January 3, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाकुंभ का संदेश एक हो पूरा देश

- 'गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा'

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
Musk
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘महाकुंभ को एकता का महाकुंभ’ बताते हुए एकता के दो संदेश दिए। उन्होंने कहा, ‘महाकुंभ का है यह संदेश, एक हो पूरा देश’। उन्होंने लोगों से इस धार्मिक समागम के जरिए समाज से नफरत और विभाजन को खत्म करने के संकल्प के साथ लौटने का आग्रह किया और अपने दूसरे संदेश में कहा, ‘गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा।’

प्रधानमंत्री मोदी बोले- समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है हमारा संविधान
पीएम मोदी ने ये दोनों संदेश अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड के माध्यम से दिए। महाकुंभ के संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा कि विविधता में एकता के ऐसे दृश्य का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। यहां करोड़ों लोग जुटते हैं। संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों संप्रदाय और कई अखाड़े इसका हिस्सा हैं। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी है। मोदी ने कहा, इस बार का महाकुंभ एकता के महाकुंभ के महामंत्र को और मजबूत करेगा। हम कुंभ में एकता का संकल्प लेकर चलें।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

संविधान को विरासत से जोड़ने के लिए बनी वेबसाइट
पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए http://constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है।

इ समें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं। ‘मन की बात’ के श्रोताओं से, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है इस वेबसाइट पर जरूर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें। अगले गणतंत्र दिवस यानी कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है, वो समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है, हमारा मार्गदर्शक है। यह भारत का संविधान ही है जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं और आपसे बात कर पा रहा हूं।

भारत वैश्विक कंटेंट निर्माण का बनेगा केंद्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2024 में राज कपूर और मोहम्मद रफी सहित कई महान फिल्मी हस्तियों की 100वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारत की रचनात्मक प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर आने वाला है। अगले वर्ष पहली बार देश में विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट सम्मेलन यानि वेव्स का आयोजन होने जा रहा है।

संविधान, मलेरिया को मात और कैंसर के इलाज का भी जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में स्वास्थ्य क्षेत्र में मलेरिया और कैंसर के खिलाफ लड़ाई, तमिल भाषा की प्राचीनता, बस्तर ओलंपिक, एआई चैटबोट सुविधा और संविधान के 75 वर्षों पर भी चर्चा की।

आयुष्मान भारत योजना का कैंसर के इलाज में बड़ा योगदान
मोदी ने कहा कि दुनिया के मशहूर मेडिकल जर्नल लैंसेट की स्टडी वाकई बहुत उम्मीद बढ़ाने वाली है। इस जर्नल के मुताबिक अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। समय पर इलाज का मतलब है कि कैंसर मरीज का इलाज 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना और इसमें बड़ी भूमिका निभाई है ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने।

पीएम ने कहा कि इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज, समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि पहले पैसे के अभाव में गरीब मरीज कैंसर की जांच व उसके इलाज से कतराते थे। अब ‘आयुष्मान भारत योजना’ उनके लिए बड़ा संबल बनी है। अब वो आगे बढ़कर अपना इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।

कालाहांडी का गोलामुंडा बना वेजिटेबल हब
ओडिशा का कालाहांडी कम पानी और कम संसाधनों के बावजूद सफलता की नई गाथा लिख रहा है। जहां कभी किसान पलायन करने को मजबूर थे वहीं आज कालाहांडी का गोलामुंडा ब्लॉक एक वेजिटेबल हब बन गया है।

‘हमने मलेरिया के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मलेरिया की बीमारी चार हजार वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती बनी रही। आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी। आज, मैं संतोष से कह सकता हूं कि देशवासियों ने मिलकर इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया है।

हर हिंदुस्तानी को तमिल भाषा पर गर्व
पीएम ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है और हर हिन्दुस्तानी को इसका गर्व है। दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से तमिल टीचिंग प्रोग्राम शुरू हुआ। बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है जब फिजी में तमिल के ट्रेंड टीचर्स इस भाषा को सिखा रहे हैं।

बस्तर में अनूठा ओलंपिक
बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है।

केटीबी का मतलब पीएम मोदी ने बताया
पीएम मोदी ने कहा कि केटीबी यानी कृष, तृष और बाल्टीबॉय… आपको शायद पता होगा कि ये बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज है और इसका नाम है केटीबी। अब इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। ये तीन एनिमैटिक कैरेक्टर हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती।

क्या है महाकुंभ
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। यह विशाल धार्मिक आयोजन हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में करोड़ों लोग जुटते है और संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों संप्रदाय और कई अखाड़े इसका हिस्सा बनते हैं। कोई भेदभाव नहीं दिखता। इसमें पहली बार ‘एआई चैटबॉट’ का इस्तेमाल कर ‘डिजिटल नेविगेशन’ की सुविधा से लोग घाटों, मंदिरों व अखाड़ों तक पहुंचेंगे। महाकुंभ से जुड़ी जानकारी 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

देशवासियों को दीं नए साल की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation