• Latest
  • Trending

सपना टूटा, लेकिन हिम्मत नहीं

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सपना टूटा, लेकिन हिम्मत नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0

आरती ने पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2018 में फॉर्म निकले और उन्होंने परीक्षा देकर प्रीलिम्स क्वालीफाई कर लिया। आरती के लिए ये एक बड़ी सफलता थी। हालांकि, अच्छी तैयारी के बावजूद उन्हें मेंस में सफलता नहीं मिल पाई। उनका सपना टूटा, लेकिन हिम्मत अभी भी मौजूद थी। उन्होंने तय कर लिया कि यहां से अब पीछे नहीं लौटेंगी और फिर से तैयारी करेंगी।

2019 में किन्हीं वजहों से आरती परीक्षा नहीं दे पाईं, लेकिन अगले साल फॉर्म भर दिया। हालांकि, तैयारी आसान नहीं थी। पहले बच्चे, फिर स्कूल, परिवार और इसके बाद बचे वक्त में परीक्षा की तैयारी। एक दिन वो रात के 3 बजे तक पढ़ीं और सुबह सोकर नहीं उठ पाईं। पति ने बच्चों को ब्रैड-जैम देकर स्कूल भेज दिया। आरती जब बच्चों को लेने पहुंचीं तो उनके बेटे ने कहा, मम्मी आप सुबह सोती रहती हैं, हमें खाना भी नहीं देती।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

पति ने किया तैयारी के लिए सपोर्ट
आरती की आंखों से आंसू निकल पड़े। वो सोचने लगीं कि कहीं वो अपनी तैयारी में बच्चों के साथ गलत तो नहीं कर रहीं लेकिन, यहां से पीछे लौटना अब मुश्किल था। उन्होंने एक बार फिर प्रीलिम्स परीक्षा को क्वालीफाई कर लिया। अब बारी थी मेंस की। इस मोड़ पर उनके पति ने साथ दिया और एक दिन कहा, आरती अगर तुम्हें मेंस परीक्षा पास करनी है, तो घर छोड़ना होगा। घर की जिम्मेदारियों से अलग होकर तैयारी करो। पति की बात मानकर आरती दिल्ली आ गईं और मुखर्जी नगर में एक पीजी में रहकर तैयारी करने लगीं। उन्होंने खुद को पूरी तरह से परीक्षा की तैयारी में झोंक दिया। भीषण सर्दी के बीच अपने रूम में रहकर आरती पढ़ाई में जुटी रहतीं। यहां तक कि त्योहार पर भी वो किसी से नहीं मिलीं। आखिरकार वो दिन आया, जब मेंस परीक्षा में उन्हें सफलता मिल गई। अब अगला दौर इंटरव्यू का था। आरती ने पूरी रणनीति के साथ इंटरव्यू की तैयारी की। फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमें आरती का नाम था।

उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। यहां तक कि जिन लोगों ने उनसे सालों से बात नहीं की थीं, वे भी उन्हें बधाई देने लगे।

अखबार में सफलता की कहानी छपी
अगले दिन लगभग हर अखबार में उनकी सफलता की कहानी छपी थी। उनका बेटा अखबार में उनकी तस्वीर वाली कॉपी लेकर घर आया और कहा- मम्मी देखो आपका फोटो छपा है।

आरती की ये कामयाबी खास थी, क्योंकि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियों की बीच इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। इस समय आरती उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में उप शिक्षा निदेशक के पद पर हैं।
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती हैं परीक्षा टिप्स आरती अपना यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@artiguptapcsofficer भी चलाती हैं, जहां वो पीसीएस परीक्षा से संबंधित टिप्स शेयर करती हैं। ये भी एक संयोग है कि जिस विभाग में कभी वो प्राइमरी टीचर थीं, आज उसी विभाग में ऑफिसर बनकर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation