• Latest
  • Trending

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अडानी को टक्कर देने की तैयारी में टाटा ग्रुप

October 11, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अडानी को टक्कर देने की तैयारी में टाटा ग्रुप

- करेगा 75,000 करोड़ की विंड टर्बाइन की खरीदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2024
in the blitz
0
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। ग्रुप की कंपनी टाटा पावर अगले पांच से छह साल में अपनी ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी का विस्तार करने के लिए लगभग 9 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी देशभर में अपनी विंड-सोलर हाइब्रिड फैसिलिटीज पर स्थापित किए जाने वाले 3 गीगावाट से अधिक क्षमता वाले विंड टर्बाइन्स की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित कर रही है। इसकी वैल्यू 21,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। यह अब तक के सबसे बड़े विंड टर्बाइन ऑर्डर में से एक है। अभी एक मेगावाट विंड एनर्जी स्थापित करने की लागत लगभग 7 करोड़ है।

एक सूत्र ने बताया कि सीमेंस गमेसा, सेन्विओन इंडिया,एनविजन एनर्जी और सुजान एनर्जी समेत चार कंपनियां टाटा पावर को टर्बाइन्स की सप्लाई करने की होड़ में हैं। बोलियों को कई अनुबंधों में विभाजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में लगभग 5गीगावाट की जरूरत हो सकती है जिसकी वैल्यू 35,000 करोड़ रुपये हो सकती है। टाटा पावर और सीमेंस गमेसा ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सेन्विओन इंडिया और सुजान एनर्जी ने सवालों का जवाब नहीं दिया। टिप्पणी के लिए एनविजन एनर्जी से संपर्क नहीं किया जा सका।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अडानी से मुकाबला
एक अधिकारी ने कहा कि टाटा पावर सालाना 1 गीगावाट से अधिक विंड कैपेसिटी स्थापित करने का लक्ष्य बना रही है। उन्होंने विंड टर्बाइनों की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए बोलियां मांगी हैं। बोली की कोई समय सीमा नहीं है। टाटा स्टील जैसी समूह कंपनियों के लिए अक्षय ऊर्जा सुविधाओं पर भी स्थापित किया जाएगा। इस फाइनेंशियल ईयर में टाटा पावर पूंजीगत व्यय पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है। इसका आधा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी पर खर्च किया जाएगा।

टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2045 तक 100 प्रतिशत स्वच्छ बिजली उत्पादन हासिल करने लक्ष्य रखा है। अभी उसके पास 10.5 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी है। इसकी योजना 2030 तक 20 गीगावाट क्षमता तक पहुंचने की है।

देश के कई औद्योगिक घराने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम कर रहे हैं। इनमें अडानी और रिलायंस ग्रुप शामिल है। अडानी ग्रीन एनर्जी की साल 2025 तक 25 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने की योजना है। इनमें विंड, सोलर और हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation