नई दिल्ली। खाद्य व पेय पदार्थों की ऑनलाइन ऑर्डर पर आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने ग्राहकों के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन शुरू करने के साथ अपने एप के ‘हेल्प’ खंड में ‘फूड सेफ्टी’ चैनल शुरू किया है। इसके जरिये ग्राहक अपने ऑर्डर से जुड़ी खाद्य सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता या शिकायत की जानकारी दे सकेंगे। यह कदम महाराष्ट्र और दिल्ली में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा पर फिर से बढ़े ध्यान की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।














