• Latest
  • Trending
Smriti Mandhana did what Virat Kohli could not do

स्मृति मंधाना ने वो कर दिखाया जो विराट कोहली नहीं कर सके

March 22, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्मृति मंधाना ने वो कर दिखाया जो विराट कोहली नहीं कर सके

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
Smriti Mandhana did what Virat Kohli could not do
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली पिछले 16 साल में नहीं कर पाए, वो स्मृति मंधाना की आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन में ही कर दिखाया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला गया। फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली के होश उड़ा दिए और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी पहली बार महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी।

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो गई और टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ही बना पाई। दिल्ली की मजबूती से आगे बढ़ रही पारी को 8वें ओवर में आरसीबी की मोलिनेक्स ने तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 गेंदों में 3 शिकार लेकर मैच का पासा ही पलट दिया। आरसीबी ने 114 रन का टारगेट 19.3 ओवर में 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।

– दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा कर आरसीबी ने खिताब जीता
– कोहली ने मंधाना को दी बधाई

पुरुष टीम 16 साल में एक भी आईपीएल नहीं जीत पाई
मेंस आरसीबी फ्रेंचाइजी पिछले 16 साल में एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई लेकिन स्मृति मंधाना ने महिला टीम को दूसरे सीजन ही ट्रॉफी जितवा दी। डब्ल्यूपीएल जीतने के बाद मंधाना ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अभी भी यकीन नहीं हो रहा
स्मृति मंधाना ने फाइनल जीतने के बाद कहा, ‘अभी भी यकीन नहीं हो रहा। बेंगलुरु में टीम का प्रदर्शन सराहनीय था, लेकिन दिल्ली ने दो कठिन हार दिलाई। पिछले साल के सबक, सफलता और असफलता दोनों ने हमारे दृष्टिकोण को आकार दिया। टीम मैनेजमेंट ने मुझसे कहा यह तुम्हारी टीम है। इसे अपने हिसाब ने बिल्ट करो। मैं अकेली नहीं हूं जिसने ट्रॉफी जीती है, पूरी टीम ने ट्रॉफी जीती है।’

‘ई साला कप नामदु’
आरसीबी की कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने फैंस की जमकर प्रशंसा की। स्मृति ने कहा, ‘सबसे लॉयल फैनबेस। जो बात हमेशा कही जाती है कि ‘ई साला कप नमदे’ लेकिन अब यह ‘ई साला कप नामदु’ है। इसका मतलब है कि इस साल कप हमारा है। कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन यह फैंस के लिए कहना जरूरी था।


आरसीबी ने किया क्लीन स्वीप
आरसीबी ऐसी पहली टीम बनी जिसने एक ही सीजन में डब्ल्यूपीएल खिताब और ऑरेंज व पर्पल कैप जीतने का कारनामा किया। आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पैरी ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। दाएं हाथ की महिला बैटर ने 9 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 347 रन बनाए।
इसके अलावा युवा श्रेयंका पाटिल ने पर्पल कैप अपने नाम की। पाटिल ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए। पाटिल ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह डब्ल्यूपीएल इतिहास में एक सीजन में दो बार एक पारी में चार विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। पाटिल ने दोनों बार दिल्ली के खिलाफ पारी में चार विकेट लिए।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation