• Latest
  • Trending

पंचतत्व में विलीन हुए श्याम बेनेगल अंतिम विदाई में नहीं रुके सितारों के आंसू

December 27, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Sunday, November 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए श्याम बेनेगल अंतिम विदाई में नहीं रुके सितारों के आंसू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर और डायरेक्टर श्याम बेनेगल का बीते दिन निधन हो गया। 90 साल के डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर और राइटर पिछले काफी समय से किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर की जानकारी बेटी पिया बाजपेयी ने दी।

श्याम बेनेगल के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है।
श्याम बेनेगेल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कई सितारे और फिल्म इंडस्ट्री के लोग एकजुट हुए। शबाना आजमी सहित कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

नसीरुद्दीन शाह-गुलजार की आंखें हुई नम
श्याम बेनेगल की अंतिम विदाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उनको राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। अपने प्रिय डायरेक्टर को अंतिम विदाई देते हुए एक तरफ जहां नसीरुद्दीन शाह की आंखें नम हो गई, वहीं दूसरी तरफ गुलजार साहब भी उनके पार्थिव शरीर के सामने हाथ जोड़ते हुए काफी भावुक नजर आए।

इन सितारों के अलावा बोमन ईरानी, विक्क ी कौशल के पिता श्याम कौशल और इला अरुण समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

आपको बता दें कि जब श्याम बेनेगल 1988 में दूरदर्शन पर अपना शो ‘भारत एक खोज’ लेकर आए थे, तो उसमें नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया था। वह श्याम बेनेगल के काफी करीब थे।

उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी कई सितारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शबाना आजमी ने लिखा, श्याम बेनेगल जी मेरे गुरु की तरह रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ मेरी जिंदगी जीने के दृष्टिकोण को भी काफी प्रभावित किया। उनका जाना एक बहुत बड़ा नुकसान है।
अक्षय कुमार ने लिखा, श्याम बेनेगल जी के निधन की खबर को सुनकर बहुत दुख पहुंचा है। वह हमारे देश के सबसे बेहतरीन फिल्मकारों में से एक रहे हैं, एक दिग्गज हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

शेखर कपूर ने लिखा, उन्होंने सिनेमा की नई लहर का निर्माण किया। श्याम बेनेगल को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अंकुर, मंथन व अनगिनत फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी थी। अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक।

मनोज बाजपेयी ने लिखा, श्याम बेनेगल सिर्फ एक लीजेंड नहीं थे, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने कहानी कहने की कला को नई परिभाषा दी और पीढ़ियों को प्रेरित “।

श्याम बेनेगल ने बनाई एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में
श्याम बेनेगल की पहली फीचर फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म ‘अंकुर’ बनाई जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर सेकेंड बेस्ट फीचर फिल्म से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने चरणदास चोर, निशांत, मंथन, भूमिका, जुनून, कलयुग और वेलकम टू सज्जनपुर जैसी फीचर फिल्में की। वह डायरेक्शन के साथ-साथ राइटिंग में भी काफी अच्छे थे।

8 बार जीते नेशनल अवॉर्ड

टेलीविजन और फिल्मों में अहम योगदान के देने के साथ श्रेष्ठ फिल्म निर्माण व निर्देशन के लिए उन्होंने 8 बार नेशनल अवॉर्ड जीते थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation