• Latest
  • Trending

शिक्षामित्र, महिलाओं का ससुराल के पास हो सकेगा तबादला

January 10, 2025
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Wednesday, July 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिक्षामित्र, महिलाओं का ससुराल के पास हो सकेगा तबादला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षामित्र अब आठ साल बाद अपने मूल स्कूल में आ सकेंगे। वहां पद खाली नहीं होगा तो उसके नजदीकी स्कूल को चुन सकेंगे। महिला शिक्षामित्र अपनी ससुराल के नजदीकी स्कूल में भी तबादला करवा सकेंगी। इस बाबत प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन माध्यम होने वाले इन तबादलों के लिए नीति जारी कर दी गई है।

सपा सरकार में प्रदेश के करीब 1.37 लाख शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया गया था। शिक्षक बनने पर उनको दूर-दराज के ब्लॉक में पोस्टिंग दी गई थी। शिक्षक बनने पर उन्होंने खुशी-खुशी दूर-दराज के स्कूलों में जाना स्वीकार कर लिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनका बतौर शिक्षक किया गया समायोजन रद्द कर दिया गया और वे फिर शिक्षामित्र बन गए। ऐसे में उनका मानदेय 10 हजार रुपये प्रति माह ही रह गया लेकिन उनकी तैनाती वहीं रह गई जहां वे शिक्षक बनकर गए थे। इसतरह वे अपने घर से दूर हो गए।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

35 हजार शिक्षामित्रों को मिलेगी राहत
सरकार ने साल 2018 में शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालय में आने का मौका दिया था। ऐसे में करीब एक लाख शिक्षामित्र तो उस समय वापस आ गए पर करीब 35 हजार शिक्षामित्र शिक्षक बनने की उम्मीद में अपने मूल विद्यालय में नहीं आए। उस समय काफी शिक्षामित्र कोर्ट और शासन से शिक्षक बनने की लड़ाई लड़ रहे थे। वे तब से दूर-दराज के ब्लॉक में थे। धीरे-धीरे जब शिक्षक बनने की उम्मीद धूमिल होती गई तो ये शिक्षामित्र भी इस कोशिश में लग गए कि किसी तरह अपने मूल विद्यालय या घर के नजदीकी विद्यालय में वापस आ जाएं। अब सरकार ने एक मौका और दे दिया है।

पद खाली नहीं तो अन्य नजदीकी स्कूल में मिलेगा स्थान
शासनादेश के अनुसार शिक्षामित्रों का तबादला या समायोजन होगा तो सबसे पहले उनको अपने मूल विद्यालय का विकल्प मिलेगा। अगर वहां पद खाली नहीं होगा तो उसी न्याय पंचायत में जहां पद खाली होगा, वहां का विकल्प चुन सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा विवाहित महिला शिक्षामित्रों को होगा।
कई ऐसी महिला शिक्षामित्र जिनकी शादी दूसरे जिले में भी हो गई है या उसी जिले में दूर पहुंच गई हैं उनको अपनी ससुराल में घर के नजदीकी विद्यालय का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन मेरिट से होगा समायोजन
– शिक्षामित्रों के अपने मूल विद्यालय या नजदीकी विद्यालय में समायोजन ऑनलाइन मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
– सबसे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पोर्टल पर खाली पदों और शिक्षामित्रों की तैनाती का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद आवेदन मांगे जाएंगे।
– बतौर शिक्षा मित्र जॉइनिंग से लेकर अब तक के कार्यकाल पर सबसे ज्यादा 20 अंक वेटेज दी जाएगी।
– असाध्य रोग, दिव्यांग, पति या पत्नी की सरकारी सेवा, एकल अभिभावक को भी 10-10 अंक की वेटेज दी जाएगी।
संगठनों ने जताई खुशी
सरकार के इस निर्णय पर शिक्षामित्रों के संगठनों ने खुशी का इजहार किया है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के महामंत्री सुशील यादव ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से कई परिवारों को राहत मिली है। बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि अब उम्मीद है कि सरकार मानदेय बढ़ाने पर भी विचार करेगी।

8 लाख कार्मिकों का बढ़ेगा वेतन !
योगी सरकार शिक्षामित्रों संग अनुदेशकों समेत राज्य के करीब 8 लाख कार्मिकों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी की भी तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यूनतम मजदूरी की दर से या उससे कम वेतन पाने वाले संवर्गों के कार्मियों को एक समान 17 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह देने के निर्देश दिए हैं।

इस फैसले से ऐसे सभी कर्मियों को फायदा होगा जो इस श्रेणी में हैं और वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार इसके लिए तैयार प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे जल्द ही कैबिनेट से पास कराने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि वर्तमान में श्रम विभाग के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत जो भुगतान किया जा रहा है, वह उपयुक्त नहीं है लिहाजा इसमें बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है।

वर्तमान में शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह और अनुदेशकों को 9 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है। अभी हाल ही में राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों को मूल स्कूल वापसी और अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की सुविधा देने का शासनादेश जारी कर बड़ी राहत दी है। अब मानदेय में बढ़ोतरी से यह दूसरा तोहफा होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation