• Latest
  • Trending

नए साल पर ‘शक्ति दीदी’ की शुरुआत, पेट्रोल पंप पर संभाला मोर्चा

January 10, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नए साल पर ‘शक्ति दीदी’ की शुरुआत, पेट्रोल पंप पर संभाला मोर्चा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जिला प्रशासन ने अनूठी पहल की है। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए ‘शक्ति दीदी’ की शुरुआत की गई है, इस योजना के तहत महिलाओं को पेट्रोल पंप पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करने का अवसर दिया गया है।

शहर के ईदगाह स्थित सुविधा पेट्रोल पंप से इस योजना की शुरुआत की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मीना जाटव को ‘शक्ति दीदी’ योजना की जैकेट पहनाई। कलेक्टर ने पेट्रोल पंप पर ‘शक्ति दीदी’ के साथ ग्राहक की गाड़ी में स्वयं भी पेट्रोल डाला। इसके साथ ही महिलाओं से बातचीत कर उनकी हौसला अफजाई भी की। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह पहल की है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा
पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिलाओं को को प्रशिक्षण, वेतन, बीमा, और भविष्य निधि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्ती और निगरानी का प्रबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी शक्ति दीदियों को आश्वस्त किया है कि पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। पास के थाने के गश्ती और बीट स्टाफ के फोन नम्बर महिला वर्कर को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में ग्वालियर शहर के 5 पेट्रोल पंप चुने गए हैं, जहां पर शुरुआत में एक-एक महिला फ्यूल डिलिवरी वर्कर की भूमिका निभाएंगी।

कंपनियों को दिए निर्देश
कलेक्टर रुचिका चौहान ने पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा कि वे योजना के तहत काम करने वाली महिला फ्यूल डिलिवरी वर्कर को अच्छा प्रशिक्षण दिलाएं जिससे उन्हें काम करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation