• Latest
  • Trending

पाक के परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा फिर खतरे में

January 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पाक के परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा फिर खतरे में

- टीटीपी के आतंकियों ने 16 परमाणु वैज्ञानिकों का अपहरण किया, यूरेनियम भी लूटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
ललित दुबे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। तहरीक-ए-तालिबान यानि टीटीपी के आतंकियों ने 16 पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों और कर्मचारियों का अफगानिस्तान से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से अपहरण कर लिया। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने 8 लोगों को आतंकियों के कब्जे से रिहा करा लिया है। इससे पहले टीटीपी आतंकियों ने कहा था कि वे पाकिस्तानी सेना के प्रतिष्ठानों को अब निशाना बनाएंगे।

पाकिस्तानी सेना का दावा है कि ये आम कर्मचारी थे लेकिन टीटीपी ने इनके पहचान पत्र जारी करके बताया है कि वे पाकिस्तानी परमाणु ऊर्जा आयोग में काम करते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि आतंकियों ने यूरेनियम की भी लूट की है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

पाकिस्तान एक परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र है और उसके एटम बमों पर टीटीपी की दशकों से नजर है। इस वजह से 16 वैज्ञानिकों के अपहरण को बड़ी घटना माना जा रहा है। वाइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक टीटीपी के आतंकियों ने बंदूक के बल पर इन वैज्ञानिकों का अपहरण कर लिया। उन्होंने वैज्ञानिकों की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और कर्मचारियों को लेकर फरार हो गए। टीटीपी ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि सेना उनकी डिमांड को पूरा करे। एक कर्मचारी को गंभीर हालत में रिहा कराया गया है। पाकिस्तान का परमाणु ऊर्जा आयोग शोध और विकास तथा परमाणु ऊर्जा के काम करता है।

पाकिस्तानी आतंकी बनाना चाहते हैं डर्टी बम
पाकिस्तान का यह प्रांत इस समय टीटीपी के निशाने पर है। इस बीच बलूचों ने भी बलूचिस्तान प्रांत में एक सरकारी कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। टीटीपी आतंकियों ने दावा किया है कि उन्होंने बड़ी मात्रा में यूरेनियम भी लूट लिया है। टीटीपी का यह दावा अगर सही है तो यह दुनिया की सुरक्षा के लिहाज से बहुत डरावनी खबर है। कई आतंकी गुट डर्टी बम बनाने की फिराक में हैं जिसमें यूरेनियम का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी परमाणु वैज्ञानिक पाकिस्तान की सबसे बड़ी यूरेनियम खदान में काम करते थे। वे पाकिस्तान की सरकार से अपनी जान की गुहार लगा रहे हैं।

टीटीपी ने मांग की कि इन परमाणु इंजीनियरों की रिहाई के बदले पाकिस्तानी सेना टीटीपी आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने सैन्य अभियान को रोके। इससे पहले तालिबान सरकार के साथ तनाव के बाद पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान में हवाई हमला किया था और टीटीपी के ठिकाने को तबाह करने का दावा किया था। इसके बाद तालिबान और टीटीपी ने भी जवाबी हमला करके कई पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया था। टीटीपी को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है और इसमें करीब 6000 लड़ाके हैं जो अफगान-पाक की सीमा पर सक्रिय हैं। टीटीपी के आतंकी पाकिस्तान की सरकार को हटाकर वहां पर शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। अमेरिका के ब्रुकिंग संस्थान के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद टीटीपी के हौसले बुलंद हैं।

उसका कहना है कि अगर पाकिस्तान अगर इन आतंकियों पर काबू नहीं पाता है तो जिहादियों के हाथ में पाकिस्तानी परमाणु बमों के जाने का खतरा है। पाकिस्तानी सेना के अंदर भी ऐसे कई कट्टरपंथी हैं जो तालिबान से बहुत प्रभावित हैं। पाकिस्तान के पास इस समय 170 परमाणु बम है और इसे 200 तक पहुंचाने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के इस घटनाक्रम से अमेरिका की भी टेंशन बढ़ गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation