• Latest
  • Trending
Satwik-Chirag

सात्विक-चिराग ने विश्व चैंपियन जोड़ी को हराकर लहराया तिरंगा

June 23, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सात्विक-चिराग ने विश्व चैंपियन जोड़ी को हराकर लहराया तिरंगा

पहली बार इंडोनेशिया ओपन जीतकर रचा इतिहास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
Satwik-Chirag
गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया की विश्व चैंपियन जोड़ी आरोन चिया और सो वूई यिक को हराकर इंडोनेशिया ओपन 2023 का युगल फाइनल जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की। सात्विक-चिराग यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। वर्ल्ड चैम्पियन जोड़ी के खिलाफ सात्विक-चिराग की यह पहली जीत थी।

पहली बार सुपर-1000 फाइनल
सात्विक और चिराग दूसरी सीड प्राप्त चिया और वूई यिक पर सीधे गेम में जीत के बाद बीडब्ल्यूएफ 1000 इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं। भारतीय जोड़ी पहली बार किसी सुपर-1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। सात्विक-चिराग बीते वर्ष सुपर-750 फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

– सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली भी पहली भारतीय जोड़ी
– पहली व दूसरी वरीयता की जोड़ी छठी सीड के सामने नतमस्तक

इकलौती भारतीय जोड़ी
यह इकलौती भारतीय जोड़ी है जिसने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में सुपर-100, सुपर-300,सुपर-500, सुपर-750 और सुपर-1000 टाइटल जीते हैं।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल का स्वर्ण भी
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में छठे नंबर की पुरुष युगल जोड़ी सात्विक और चिराग शेट्टी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। इंडोनेशिया युगल के सेमीफाइनल में संघर्ष करने वाली भारतीय जोड़ी को फाइनल में अपेक्षाकृत आसान जीत मिली। इस मैच में शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी हावी रही और सीधे सेटों में जीत पाकर इतिहास रच दिया।

टाॅप सीड को हराया
इससे पहले भारतीय जोड़ी ने टाॅप सीड इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में 21-13, 21-13 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग कोरियाई जोड़ी को बहुत कड़े मुकाबले में हरा कर फाइनल में पहुंचे थे। पिछले एक साल में सात्विक-चिराग देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

नौ मुकाबलों में पहली बार जीत
इंटरनेशनल सर्किट पर भारतीय और मलेशियाई जोड़ियां 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। भारतीय जोड़ी को पहली बार जीत मिली है। इससे पहले के 8 मुकाबलों में भारतीयों को पराजय झेलनी पड़ी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation