• Latest
  • Trending

राजस्थान में छप्पर फाड़कर भर्तियां

December 20, 2024
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजस्थान में छप्पर फाड़कर भर्तियां

65000 पदों का हिसाब-किताब, किस विभाग में कितनी वैकेंसी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान में एक ही दिन में छप्पर फाड़कर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके तहत अलग-अलग विभागों में करीब 65000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा पद क्लास -4 के हैं । क्लास-4 में 52453 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं ड्राइवर के 2756 पद और जेल प्रहरी के 803 पदों पर भर्ती होगी। 2041 पदों पर पशुधन सहायक भर्ती के आवेदन लिए जाएंगे। लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड के 548 पदों, कनिष्ठ तकनीकी सहायक और लेखा सहायक के 2600, कनिष्ठ अभियंता के 487 और सेकेंड ग्रेड टीचर के 2129 पदों पर भर्तियां होंगी।
विभाग और भर्तियों का ब्योरा
चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) भर्ती – 52453 पद । अगले साल 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। 10वीं पास आवेदन कर सकेंगे।
पशुधन सहायक भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पशुधन सहायक के 2041 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। 31 जनवरी से 1 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
ड्राइवर भर्ती- ड्राइवर के 2756 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। अगले साल 27 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
जेल प्रहरी भर्ती – जेल प्रहरी के 803 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इसके लिए 18 से 26 साल तक की उम्र के 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। 24 दिसंबर 2024 से 22 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अप्रैल 2025 के दूसरे सप्ताह में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड – 548 पद
माध्यमिक शिक्षा विभाग में 500, जबकि संस्कृत शिक्षा विभाग में 48 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 5 मार्च से 3 अप्रैल 2025 तक एप्लाई कर सकेंगे।
विद्युत निगमों में 487 पदों पर हो भर्ती
राजस्थान के 5 विद्युत निगमों में कुल 487 पदों पर भर्ती की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता (इलेक्टि्रकल) के 228, कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) के 25, कनिष्ठ अभियंता (कम्युनिकेशन) के 11 पदों, कनिष्ठ अभियंता (सेफ्टी) के 2 पदों, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 5 पदों और तकनीशियन-।।। (आईटीआई) के 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगले साल आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
सर्वेयर एवं खनिज कार्यदेशक सेकेंड ग्रेड सीधी भर्ती 2024- 72 पद
खान एवं भू विज्ञान विभाग में सर्वेयर के 30 व खनिज कार्यदेशक श्रेणी द्वितीय के 42 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 18 दिसंबर से 16 जनवरी तक लिए जाएंगे।
संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक भर्ती – 2600 पद
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए संविदा पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक के लिए 2600 पदों के लिए भर्ती निकली है। इसमें संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 2200 और संविदा लेखा सहायक के 400 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी। आवेदन 8 जनवरी से 6 फरवरी 2025 तक लिए जाएंगे।
आरपीएससी – सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती- 2129 पद
आवेदन 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक लिए जाएंगे। कुल 8 विषयों पर भर्ती की जाएगी। इनमें गणित के 694, हिंदी 288, अंग्रेजी के 327, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की ओर से निकाली गई 3 भर्ती
आरसीडीएफ भर्ती – 505 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसकी तिथि बाद में जारी होगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर के 92 पद हैं। क्लर्क ग्रेड 1 के 11, जूनियर असिस्टेंट के 28, डिप्टी मैनेजर के 29 आदि के पद हैं।
राजफेड में भर्ती – 49 पद
rajcrb.rajasthan.gov.in पर 12 दिसंबर से 11 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।
1.लेखा अधिकारी 02, 2. पशु पोषण अधिकारी 01, 3. प्रोग्रामर 01
4. सहायक प्रबंधक (सामान्य) 04
5. सहायक प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) 11
6. कनिष्ठ लेखाकार 11,
7. कनिष्ठ सहायक 12
8. ऑपरेटर (पशु चारा) 03, 9. फिटर 02
10. सूचना सहायक 02
डीसीसीबी भर्ती – 449 पद
सीनियर मैनेजर, मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, बैंकिंग असिस्टेंट के कुल 449 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन 12 दिसंबर से 11 जनवरी तक कर सकेंगे।
चिकित्सा सहायक आचार्य भर्ती की 329 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर से आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा सेवा में सहायक आचार्य के विभिन्न विशिष्टताओं (मल्टी स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी ) के कुल 329 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर से 29 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग की ओर से परीक्षा स्थान और तिथि के संबंध में सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा स्थान और तिथि के बारे में जल्द सूचित किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation