• Latest
  • Trending

राजस्थान की चर्चित आईएएस टीना डाबी एक्शन में!

October 4, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजस्थान की चर्चित आईएएस टीना डाबी एक्शन में!

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राजस्थान की चर्चित आईएएस टीना डाबी ने इन दिनों बाड़मेर में खलबली मचा रखी है। टीना डाबी ‘नवो बाड़मेर‘ अभियान से शहर की सूरत बदलने के साथ अब सरकारी कार्यालयों की सूरत भी बदलती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान टीना डाबी ने अचानक प्राइवेट क्लिनिकों पर छापामार कार्रवाई की।

दरअसल, यहां सरकारी डाॅक्टर ड्यूटी टाइम में प्राइवेट तौर पर रोगियों को देख रहे थे। जब इस बात का जिला कलक्टर को लगा तो वो पैदल ही प्राइवेट अस्पताल पहुंच गईं, जहां डॉक्टर्स मौजूद थे। यहां जिला कलेक्टर ने दो डॉक्टरों को मौके पर पकड़ लिया। ये डॉक्टर सरकारी अस्पताल में उपस्थिति लगाकर रोगियों का इलाज कर रहे थे। इस दौरान टीना डाबी ने दोनों डॉक्टरों को मौके पर पकड़कर उनकी जमकर क्लास लगाई।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

जमकर फूटा कलेक्टर का गुस्सा
बाड़मेर में कलेक्टर के रूप में तैनात होने के बाद से टीना फुल एक्शन में हैं। बाड़मेर में स्वच्छता अभियान को लेकर टीना डाबी सड़कों पर उतरीं। इस दौरान टीना गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और ठेला चालकों पर जमकर बिफर पड़ीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दुकानदारों को लताड़ते हुए का वीडियो वायरल हुआ। इधर, अचानक तीन टीमों का गठन कर टीना डाबी ने प्राइवेट क्लिनिकों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान दो डॉक्टर, जो सरकारी अस्पताल में उपस्थिति लगाकर ड्यूटी टाइम में प्राइवेट रूप से रोगी देख रहे थे, उन्हें पकड़ लिया।

– छापामारी कर सरकारी डॉक्टरों का किया ‘इलाज’
– कर रहे थे निजी प्रैक्टिस

लगाई जमकर क्लास
इस दौरान टीना डाबी नेहरू नगर के इलाके में चल रहे सद्भावना क्लिनिक पहुंचीं, जहां सरकारी डॉक्टर रमेश कटारिया अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। इस दौरान डॉक्टर मरीज देख रहे थे, तभी कलेक्टर ने पीएमओ से फोन पर बात कर कटारिया की उपस्थिति के बारे में पूछा, जहां पता चला कि डाॅक्टर ने हॉस्पिटल में उपस्थिति दर्ज करवाकर रखी थी। इसी तरह दूसरी टीम के एसडीएम वीरमाराम ने सरकारी अस्पताल के क्वाटर्स में प्राइवेट तौर पर रोगियों को देख रहे डॉक्टर महेंद्र चैधरी को पकड़ा। इस पर टीना ने डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही उन्होंने पीएमओ को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपस्थिति रजिस्टर में डाॅक्टरों के कॉलम खाली मिले
इधर, दो डॉक्टरों के प्राइवेट तौर पर रोगियों को देखने के मामले के बाद कलेक्टर ने हॉस्पिटल का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में देखा कि कई डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों के उपस्थित का काॅलम खाली मिले। इसको लेकर उन्होंने पीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर महीने चार छुट्टियां मिलती है, अगर इससे अधिक यदि किसी डॉक्टर की छुट्टियां हुई, तो उन पर कार्रवाई होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान टीना डाबी ने कहा कि हमारी नजर सभी डॉक्टरों पर बनी हुई है, क्योंकि इसको लेकर कई बार हमारे पास शिकायत आ चुकी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation