• Latest
  • Trending

युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप से बात करने को तैयार पुतिन

December 27, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Sunday, November 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप से बात करने को तैयार पुतिन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध को लगभग 3 साल होने वाले हैं। इस युद्ध में अभी भी कोई समझौता नहीं हो सका। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और इस वार्ता को शुरू करने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों के साथ किसी भी शर्त की जरूरत नहीं है। पुतिन ने अपने वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र में एक अमेरिकी चैनल के रिपोर्टर से कहा कि वह ट्रंप से मिलने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कई वर्षों से उनसे बात नहीं की है।

जब उनसे पूछा गया कि वह ट्रंप को क्या पेशकश कर सकते हैं, इस पर पुतिन ने कहा कि रूस कमजोर स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022 में यूक्रेन में रूसी सेना भेजने के बाद मॉस्को मजबूत हुआ है। पुतिन ने कहा, ‘हमने हमेशा कहा है कि हम बातचीत और समझौतों के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सेना अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रही है। पुतिन ने यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम के विचार को खारिज कर दिया और कहा कि केवल स्थायी शांति समझौता ही स्वीकार्य होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

समझौते को लेकर क्या बोले पुतिन
उन्होंने कहा कि बातचीत की शुरुआत उस प्रारंभिक समझौते से होनी चाहिए, जो युद्ध के शुरुआती हफ्तों में तुर्की में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच हुआ था, लेकिन लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘जल्द ही, मेरी राय में यूक्रेन में लड़ने वाले खत्म हो जाएंगे। हम तैयार हैं, लेकिन दूसरी तरफ को भी वार्ता और समझौतों के लिए तैयार होना चाहिए।’ ट्रंप समझौता कराने में माहिर माने जाते हैं। अपने चुनावी अभियान में वह बार-बार युद्ध खत्म करने का वादा करते रहे हैं लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इसे कैसे करेंगे।

– यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम का विचार किया खारिज
– कहा, केवल स्थायी शांति समझौता ही स्वीकार्य होगा

जेलेंस्की से भी बात को तैयार पुतिन
पिछले महीने रॉयटर्स ने रिपोर्ट की थी कि पुतिन ट्रंप के साथ यूक्रेन युद्धविराम पर बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन उन्होंने बड़े क्षेत्रीय समझौते करने से इनकार किया और कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ना होगा। पुतिन ने कहा कि रूस को यूक्रेन के साथ बातचीत शुरू करने के लिए कोई शर्त नहीं चाहिए और वह राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित किसी से भी बात करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता केवल यूक्रेन की वैध सरकार के साथ किया जा सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation