• Latest
  • Trending
प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के मन में है… नए भारत का रोडमैप

July 4, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Friday, September 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के मन में है… नए भारत का रोडमैप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
प्रधानमंत्री मोदी

विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में खुल कर यह बताया कि उनकी सरकार कैसे काम करती है और उनकी सरकार को कार्य करने की प्रेरणा एवं ऊर्जा कहां से मिलती है एवं उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं। यही नहीं, पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के महासंकल्प को पूर्ण करने में कैसे लोगों से बच कर रहना है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना ही पिछले दशक में भारत की उपलब्धियों और एक भरोसेमंद वैश्विक शक्ति के रूप में इसके उभरने का मुख्य आधार रही है। हाल ही में जी7 समिट में अपनी भागीदारी को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के नेता ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को मानते हैं। उन्होंने कहा कि यही मार्गदर्शक सोच देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के साथ, देश की नीतियों, प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को आकार देती रहती है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

– ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना हमारी मार्गदर्शक
– दुनिया भी माने, भारत के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’

अपने एक अहम पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “सेवा के बीते 12 वर्षों की हमारी एक और बड़ी सिद्धि रही है- निराशा से निकलकर आशा और आकांक्षा से भरे भारत का निर्माण! उन्होंने कहा कि आज लिए जा रहे फैसले और उठाए जा रहे कदम आने वाली सदियों के लिए देश के भविष्य की नींव रख रहे हैं। पीएम ने कहा, “देश न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है बल्कि एक विश्वसनीय और भरोसेमंद साझेदार के तौर पर भी सामने आया है।” उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “मिडिल क्लास हमेशा हमारी बड़ी प्राथमिकता रहा है। इसकी ‘ईज ऑफ लिविंग’’ के लिए सरकार ने हर स्तर पर काम किया है। भारत के विकास के इस अहम कालखंड में कुतर्क करने वालों से इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि उनका काम केवल हर काम का विरोध करना ही है।

नक्सलवाद ले रहा अंतिम सांसें
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा; “जिन नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने से दिन में भी लोग डरते थे, वहां हम ‘नेशन फर्स्ट’ की स्पिरिट के साथ विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं। इसी का परिणाम है कि आज देश में माओवादी आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है। यहां यह याद दिलाना भी जरूरी है कि जो लोग आज संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते और उसकी दुहाई देते फिरते हैं पर जब उनकी सरकार वहां थी और लोगों की जान नक्सली हिंसा में जा रही थी; तब उन्हें संविधान याद कभी नहीं आया।

सरकार के 12 वर्षों के कामकाज पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, खादी को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के अभियान जैसी बड़ी राष्ट्रीय पहल इसलिए सफल हुईं क्योंकि नागरिकों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपनाया और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित इलाकों में वे अब अभूतपूर्व प्रगति देख रहे हैं।

एक उम्मीदों से भरे भारत के उदय पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि देश निराशा के दौर से निकलकर आत्मविश्वास और अवसरों के दौर में आ गया है। पीएम मोदी ने बताया, ‘आकांक्षी जिले’ (एस्पिरेशनल डिस्टि्रक्ट्स) और आकांक्षी विकासखंड (एस्पिरेशनल ब्लॉक्स) कार्यक्रम ने देश के कुछ सबसे पिछड़े इलाकों को विकास का इंजन बना दिया है। हाल के वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने और एक बड़े नए मध्यम वर्ग के उभरने से आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है और अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि जहां नागरिक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी और मौकों की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ समूह विकास की पहलों का विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं, उद्यमियों, इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स से इन अवसरों का लाभ उठाने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों और आकांक्षाओं से ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सहायक सचिव के रूप में नियुक्त 2024 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशिक्षुओं से विचार साझा करते हुए सरकार के दृष्टिकोण से भी उन्हें अवगत कराया कि वे ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र पर कार्य करें। विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अंतर्गत विकसित भारत का निर्माण करना आने वाले दशकों में हर नीति और प्रशासनिक निर्णय का उद्देश्य होना चाहिए क्योंकि आज भारत की प्राथमिकताओं में आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि, ऊर्जा सुरक्षा और युवाओं के लिए अवसरों का सृजन शामिल हैं।

ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं का समर्थन
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की 16वीं बैठक के बाद प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारत एक अधिक सुरक्षित, संरक्षित और समावेशी विश्व के निर्माण में योगदान देगा रहेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation