नई दिल्ली। पीएम मोदी ने पुतिन को तमिल विद्वान और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की पुस्तक ‘तिरुक्कुरल’ भेंट की है। रूसी में अनुदित इस पुस्तक में 133 अध्याय और 1330 दोहे हैं। यह पुस्तक नैतिकता, शासन और मानवीय रिश्तों पर आधारित है। अरम (धर्म): पहले 38 अध्याय सदाचार, कर्तव्य, गृहस्थ जीवन और अच्छे आचरण से संबंधित हैं। पोरुल (अर्थ): समाज, अर्थशास्त्र, राज्य-संचालन, राजनीति और शासन पर केंद्रित है जबकि तीसरा विषय इन्बम (काम): विषय में प्रेम, स्नेह और रिश्तों की पड़ताल है।













