ब्लिट्ज ब्यूरो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले के पांच लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपीं। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी सहायता से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1.38 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसी सहायता से लाभार्थियों ने अपने घरों का निर्माण कराया है।
प्रधानमंत्री के हाथों चाबी प्राप्त करने वालों में पिंडारा गांव की मनीषा और शीला देवी, अशरफगढ़ गांव के रविंद्र तथा अमरहेड़ी गांव की रेखा और संतोष शामिल हैं।० चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों ने कहा कि वर्षों से अपने घर का जो सपना देखा था, वह अब पूरा हो गया है। अब उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास मिला है।














