• Latest
  • Trending
SEMICONDUCTOR

पीएम मोदी को अमेरिका से मिली ‘शक्ति’

September 27, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी को अमेरिका से मिली ‘शक्ति’

दोनों देशों में रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी का नया दौर शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
SEMICONDUCTOR

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अगली पीढ़ी के दूरसंचार, उन्नत सेंसिंग और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स पर केंद्रित एक नया सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र (सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट) स्थापित करने का फैसला किया है। यह संयंत्र इन्फ्रारेड, गैलियम नाइट्राइड और सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर्स के निर्माण के उद्देश्य से स्थापित किया जाएगा। यह भारत सेमी, आरडीटेक और यूएस स्पेस फोर्स के बीच एक रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी द्वारा शुरू किया जाएगा। इसे इन बिंदुओं में समझें…

1. एक ऐतिहासिक क्षण में, भारत में पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा निर्माण प्लांट की घोषणा भारत सेमी, आरडीटेक और यूएस स्पेस फोर्स के बीच एक प्रौद्योगिकी साझेदारी के रूप में की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

2. यह अपनी तरह का पहला भारत-अमेरिका सेमीकंडक्टर निर्माण सहयोग है।

3. यह पहली बार है कि अमेरिकी सेना भारत के साथ इन अत्यधिक मूल्यवान प्रौद्योगिकियों के लिए प्रौद्योगिकी साझेदारी करने पर सहमत हुई है। यह असैन्य परमाणु समझौते जितना ही शक्तिशाली एक निर्णायक क्षण है।

4. यह संयंत्र न केवल भारत का पहला, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दुनिया का पहला मल्टी मटेरियल संयंत्र होगा।

5. शक्ति नामक यह भारत का सेमीकंडक्टर संयंत्र क्वाड में भी अपनी तरह का पहला निर्माण संयंत्र होगा।

6. यह संयंत्र आधुनिक युद्ध लड़ने के लिए तीन आवश्यक स्तंभों उन्नत सेंसिंग, उन्नत संचार और उच्च वोल्टेज पावर इलेक्ट्रॉनिक्स पर ध्यान केंद्रित करेगा।

7. इन तीनों का रेलवे, दूरसंचार के बुनियादी ढांचे, डेटा सेंटर और हरित ऊर्जा जैसे वाणिज्यिक क्षेत्रों में भी काफी उपयोगी है।

8. ये सेमीकंडक्टर्स कंपाउंड परिवार के तहत आते हैं।

9. इनके तीन मुख्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र इन्फ्रारेड, गैलियम नाइट्राइड और सिलिकॉन कार्बाइड हैं।

10. यह भारत को चिप लेने वाले से चिप निर्माता बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा है।

11. यह निर्माण संयंत्र एक राष्ट्रीय संपत्ति बनेगा और इस क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता बनने के भारत के लक्ष्यों में मदद करेगा।

12. किसी देश को सुरक्षा प्रदाता बनने के लिए प्रौद्योगिकी प्रदाता बनने की आवश्यकता होती है।

13. यह टेक कूटनीति में एक बहुत बड़ी बात है और आने वाले वर्षों में इतिहास की किताबों में भारत-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में दर्ज किया जाएगा।

14. इन सेमीकंडक्टर्स का अकेले भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वर्तमान आयात बिल 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष है।

15. भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर्स पर विशेष ध्यान देने के साथ महत्वपूर्ण तकनीक पर केंद्रित कई सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईसीईटी से वाणिज्य तक और वाणिज्य एमओयू से लेकर रणनीतिक व्यापार वार्ता तक पर समझौते हुए हैं।

16. यह सही मायनों में पहला भारत-अमेरिकी सेमीकंडक्टर निर्माण प्रोजेक्ट होगा। अतीत की अन्य परियोजनाओं में ओएसएटी का परीक्षण और असेंबली शामिल हैं लेकिन यह गेम चेंजर जैसा है और सही मायनों में चिप निर्माण की ओर बढ़ रहा है।

17. इस प्रौद्योगिकी साझेदारी के बाद, भारत इस प्रकार के सेमीकंडक्टरों का निर्माण करने की क्षमता और जानकारी रखने वाले मुट्ठी भर विशिष्ट देशों में शामिल हो जाएगा।

18. आईसीईटी और पीएम मोदी के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण की सच्ची सफलता की कहानी भारत सेमी और 3आरडीटेक है। जनवरी 2023 में आईसीईटी के लॉन्च से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत के पहले कंपाउंड सेमीकंडक्टर निर्माण तक यह भारत सेमी और 3आरडीटेक के उभरने का इतिहास है।

19. यह वास्तव में भारत और अमेरिका के बीच एक विन-विन वाली साझेदारी है। हालांकि चीन इस प्रकार के सेमीकंडक्टरों को दोगुना कर रहा है और वर्तमान में प्रशांत क्षेत्र में उसका कोई सानी नहीं है।

20. यह भारत की जीत है। यह अमेरिका के लिए भी एक जीत है। दोनों पहली बार टेक के क्षेत्र में ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

21. अमेरिकी अंतरिक्ष बल के साथ साझेदारी की प्रकृति प्रौद्योगिकी साझेदारी और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण है। यह अंतरिक्ष बल की इस तरह की पहली अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है। अमेरिकी सेना अब तक हमारी क्षमताओं में विश्वास बनाने के लिए 3आरडीटेक के साथ पिछले 5 वर्षों से काम कर रही है जिससे हम साझेदारी के इस अगले चरण में प्रवेश करने में सक्षम हो

– अगली पीढ़ी का एक नया सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने का फैसला
– ग्लोबल सप्लाई चैन का हिस्सा बनने जा रहे दोनों देश
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation