• Latest
  • Trending

गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए इंदौर के लोगों ने खूब लुटाए पैसे

January 10, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए इंदौर के लोगों ने खूब लुटाए पैसे

- आरटीओ ने कमा लिए 11 करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

इंदौर। इंदौर के लोगों ने गाड़ियों के वीआईपी नंबर के लिए खूब पैसे लुटाए हैं। आरटीओ ने वीआईपी और फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबरों के जरिए 2024 में 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 2024 में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सबसे अधिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। एक नंबर के लिए कई सारे आवेदन आए थे।

वीआईपी नंबर का क्रेज
यहां के लोग सिंगल डिजिट, सीरियल नंबर और शुभ माने जाने वाले नंबरों के लिए खूब पैसे खर्च कर रहे हैं। आरटीओ बोली लगाकर सबसे ज्यादा कीमत देने वाले को ये नंबर देता है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

इंदौर आरटीओ ने 2024 में वीआईपी और फैंसी नंबरों की बिक्री से 18,754 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से करोड़ों की कमाई की है। आरटीओ प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सिंगल डिजिट नंबर (1 से 9), सीरियल नंबर (जैसे 111 और 222), और शुभ अंक (जैसे 786 और 0909) की मांग हमेशा रहती है। जब एक ही नंबर के लिए कई आवेदन आते हैं, तो हम बोली लगाते हैं। इससे अच्छी कमाई होती है।

बोली लगाने के बाद मिलता है नंबर
आरटीओ ने सभी वीआईपी और फैंसी नंबरों की एक बेसिक कीमत तय की है। अगर एक नंबर के लिए कई लोग आवेदन करते हैं, तो आरटीओ बोली लगवाता है। इंदौर में कुछ लोग खास नंबरों को ‘लकी’ मानते हैं और उनकी मांग ज्यादा रहती है। कई कंपनियां अपनी सभी गाड़ियों के लिए एक ही नंबर चाहती हैं। इसलिए नई सीरीज आने पर वे अपने पसंदीदा नंबर लेने के लिए तैयार रहती हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मध्य प्रदेश में कुल 16.62 लाख गाड़ियां रजिस्टर हुईं। इनमें 12.63 लाख दोपहिया और 2.96 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं। इंदौर जिले में अकेले 1.97 लाख नई गाड़ियां रजिस्टर हुईं, जिससे यह राज्य का ऑटोमोटिव हब बन गया है। पिछले तीन सालों में इंदौर में गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2023 में 1.90 लाख और 2022 में 1.61 लाख गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं।

मेले में बिकी थीं ज्यादा गाड़ियां
मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में, इंदौर गाड़ी रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे रहा। इसके बाद भोपाल (1.31 लाख), ग्वालियर (84,091), जबलपुर (76,012), और उज्जैन (71,102) कास्थान रहा।

उज्जैन में 2024 में रजिस्ट्रेशन में उछाल आया, जिसका मुख्य कारण शहर में आयोजित एक बड़े वाहन मेले को माना जा रहा है। इस मेले ने लोगों को नई गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation