• Latest
  • Trending

बदल गया रीट परीक्षा का पैटर्न, अब सवाल छोड़ने पर भी होगी नेगेटिव मार्किंग

December 20, 2024
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बदल गया रीट परीक्षा का पैटर्न, अब सवाल छोड़ने पर भी होगी नेगेटिव मार्किंग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रीट 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई और 15 जनवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.rajeduboard .gov.in पर जाना होगा।

रीट परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार अब से अभ्यर्थियों को परीक्षा में एक प्रश्न का उत्तर चुनने के लिए चार नहीं बल्कि पांच विकल्प दिए जाएंगे। रीट परीक्षा पैटर्न में दूसरा बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब से उम्मीदवारों के किसी प्रश्न का उत्तर चिन्हित नहीं करने पर भी नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसका मतलब यह है कि अगर आपको किसी प्रश्न का जवाब नहीं पता है और आपने दिए गए विकल्पों में से एक विकल्प को नहीं चिन्हित किया है तो आपके अंक काट लिए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

रीट परीक्षा में 5 विकल्प दिए जाएंगे-
इस बार रीट 2025 परीक्षा में अभ्यर्थियों को 5 विकल्प दिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देता है तो उसे 5वां विकल्प चुनना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी और अंक कट जाएंगे। इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी ने 10 फीसदी से ज्यादा सवालों के उत्तर में 5 में से एक भी विकल्प नहीं चुना है तो उस अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

रीट परीक्षा पास करना, उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है जो राजस्थान में सरकारी टीचर बनना चाहते हैं। ये परीक्षा राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी योग्यता है। हालांकि आपको बता दें कि सिर्फ रीट परीक्षा पास करने से नौकरी नहीं मिलती है और न ही यह परीक्षा अभ्यर्थियों को नौकरी की गारंटी देती है।

रीट परीक्षा का आयोजन दो लेवल में किया जाता है। लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए ग्रेड III शिक्षकों के रूप में चयन के लिए आयोजित की जाती है। रीट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान शिक्षक पात्रता सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट पहले तीन साल के लिए मान्य होता था, पर 2022 से इसे आजीवन के लिए मान्य कर दिया गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation