• Latest
  • Trending

कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में अकेला पड़ा पाकिस्तान, मित्र तुर्की ने भी नहीं दिया साथ

September 27, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र में अकेला पड़ा पाकिस्तान, मित्र तुर्की ने भी नहीं दिया साथ

- महासभा में 193 सदस्यों में से किसी ने भी कश्मीर का जिक्र नहीं किया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कश्मीर को भारत से अलग करने का नापाक मंसूबा पालने वाला पाकिस्तान अब दुनिया में बिल्कुल अकेला पड़ गया है। पाकिस्तान कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर हल करने की बात करता रहा है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में किसी भी देश ने कश्मीर का जिक्र तक नहीं किया। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्क ानी ने इस मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले एकमात्र व्यक्ति होंगे। पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका उसके दोस्त तुर्की ने दिया है।

एर्दोगन ने नहीं किया कश्मीर का जिक्र
पिछले कई सालों से कश्मीर मुद्दा उठा रहे तुर्की के प्रधानमंत्री रेचेप तैयप एर्दोगन ने इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान इसका जिक्र नहीं किया। इस कदम से पाकिस्तान हक्क ा-बक्क ा है। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक हुसैन हक्क ानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कई सालों से पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर कश्मीर विवाद को हल करने की बात करता रहा है। अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को छोड़कर संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों में से किसी भी वक्ता ने कश्मीर का जिक्र नहीं किया, पाकिस्तान की भावना कितनी वास्तविक है?’

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ऐतिहासिक रूप से, एर्दोगन संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर पाकिस्तान के मुखर समर्थक रहे हैं। अपने 2020 के भाषण में उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के भारत सरकार के फैसले की आलोचना की थी और दावा किया कि इससे स्थिति और खराब हो गई है। भारत ने इसका विरोध किया था और इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। हालांकि, एर्दोगन के इस बार कश्मीर मुद्दा नहीं उठाने ने नई दिल्ली के लिए सुखद स्थिति पैदा की है।

एर्दोगन से मिले शहबाज शरीफ
कश्मीर पर तुर्की के ताजा कदम के बीच न्यूयॉर्क में महासभा के 79वें सत्र के दौरान शहबाज शरीफ और रेचेप तैयप एर्दोगन ने मुलाकात की है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने ‘गाजा में तत्काल युद्ध विराम’ और संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने गाजा में चल रहे नरसंहार और गंभीर मानवीय स्थिति पर चर्चा की। एर्दोगन ने भले ही संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का जिक्र नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान ने अपने बयान में एर्दोगन की तारीफ की। इसमें कहा गया है कि ‘प्रधानमंत्री ने कश्मीर के उत्पीड़ित लोगों के लिए तुर्की के दृढ़ और निरंतर समर्थन की सराहना की।’

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation