• Latest
  • Trending

लड्डू विवाद पर कोर्ट ने कहा- भगवान को राजनीति से दूर रखें

October 4, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लड्डू विवाद पर कोर्ट ने कहा- भगवान को राजनीति से दूर रखें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। तिरुपति के लड्डू प्रसादम् विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कम से कम भगवान को तो राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के इस दावे पर सवाल उठाया कि तिरुपति के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था और इसका सबूत मांगा। कहा कि यह साबित करने के लिए अभी तक कोई निर्णायक सबूत नहीं है कि प्रसाद की तैयारी में दूषित घी का इस्तेमाल किया गया था।

जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. वी. विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 18 सितंबर को दावा किया, जबकि मामले में एफआईआर 25 सितंबर को दर्ज की गई थी और 26 सितंबर को जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। लड्डू पर नायडू की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाते हुए बेंच ने यह भी कहा कि एक ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी के लिए सार्वजनिक रूप से ऐसा बयान देना उचित नहीं है जो करोड़ों लोगों की भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। जब एसआईटी बनाने का आदेश दिया गया था तो प्रेस में जाने और सार्वजनिक बयान देने की क्या जरूरत थी? जब तक सबूत नहीं थे, तो आप जनता के पास कैसे गए? जांच का मकसद क्या था? दरअसल, सीएम नायडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि पिछली जगन सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डू प्रसाद में कथित तौर पर चर्बी की मिलावट की गई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

– जांच से पहले मिलावट बताने पर सीएम नायडू को घेरा
– अभी इसका सबूत नहीं मिला है कि दूषित घी का इस्तेमाल हुआ

कोर्ट ने पूछा- क्या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराएं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सही होगा अगर सॉलिसिटर जनरल इस पर हमारी मदद करें कि क्या राज्य की एसआईटी जांच जारी रहनी चाहिए या इसे एक स्वतंत्र एजेंसी को सौंप देना चाहिए। कोर्ट ने नियुक्त एसआईटी को जांच आगे न बढ़ाने को भी कहा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह आस्था का मामला है। अगर दूषित घी का इस्तेमाल किया गया है तो यह अस्वीकार्य है।

टीटीडी ने कहा, मिलावट की शिकायतें मिली थीं
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लड्डू की क्वॉलिटी और संभावित मिलावट से जुड़ी कुछ शिकायतें थीं। उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की लैब रिपोर्ट में मिलावट का पता चला है। यह किस तरह की मिलावट है, इसकी जांच की जा रही है। बेंच ने कहा कि रिपोर्ट से यह साफ नहीं है कि यह वही मिलावटी घी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation