• Latest
  • Trending

अब फिल्मों में काम करना चाहती हैं सोनल मानसिंह

October 4, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब फिल्मों में काम करना चाहती हैं सोनल मानसिंह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सोनल मानसिंह देश की एक ऐसी शास्त्रीय नृत्यांगना हैं जिन्होंने सफलता-लोकप्रियता ही नहीं, प्रतिष्ठा के कई नए आयाम बनाए हैं। अपने नृत्य कौशल से अपना और अपने देश का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध कर चुकीं सोनल बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्होंने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिनय क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने, साबित करने की इच्छा जताई है।

पदमभूषण, पदमविभूषण जैसे शिखर सम्मानों से हो चुकीं विभूषित
अपनी अनुपम प्रतिभा के लिए नृत्य गुरु सोनल मानसिंह जहां पद्मभूषण और पद्मविभूषण जैसे शिखर सम्मानों से विभूषित हो चुकी हैं। वहीं संगीत नाटक अकादमी और कालीदास सम्मान जैसे अन्य बड़े पुरस्कारों से भी उन्हें नवाजा चुका है। इन पुरस्कारों के साथ अपनी कला के कारण ही सोनल मानसिंह को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए भी नामांकित किया।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

कम नहीं हुआ जज्बा
अब सोनल मानसिंह 80 बरस की हो गयी हैं लेकिन उम्र की छाया उनके चेहरे पर दूर दूर तक नहीं। साथ ही आज भी कला और नृत्य के प्रति भी उनका जज्बा देखते ही बनता है। उनकी अलौकिक सुंदरता और प्रतिभा सभी को प्रभावित करती है। वह भरतनाट्यम और ओडिसी दोनों शास्त्रीय नृत्यों में पारंगत हैं। अभी तक हजारों लोग उनसे नृत्य सीख उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

अपनी नृत्य यात्रा सोनल ने 1960 में शुरू की थी। देश भर में तो उन्होंने अपने नृत्य से सभी को सम्मोहित किया ही, उधर दुनिया में कुछ ही ऐसे गिने चुने देश होंगे जहां सोनल के नृत्य की झंकार ना गूंजी हो। सोनल मानसिंह बताती हैं- नृत्य करते हुए मुझे आज 60 बरस से अधिक हो गए हैं। मैंने अपना पूरा जीवन नृत्य को समर्पित किया। इसके लिए मुझे कोई भी त्याग करना पड़ा तो मैंने किया। नृत्य ही मेरा जीवन रहा है। उस दौर में मेरे पास फिल्मों में काम करने के भी प्रस्ताव आए। यशराज फिल्म्स समेत कुछ 8-10 बार मुझे अलग अलग लोगों ने फिल्मों में अभिनय करने के प्रस्ताव दिए। पर मैंने कभी हां कहा ही नहीं। मुझे फिल्मों मे जाना ही नहीं था।

सोनल मानसिंह आगे कहती हैं कि फिल्मों में आपसे कहा जाता है कि ये भी करो वो भी करो, तो मैं वो सब नहीं करना चाहती थी। हम जानते ही हैं कि फिल्मों की एक अलग पूरी दुनिया है। अगर उस वक्त मैं वहां चली गई होती तो आज मैं ये नहीं होती। लेकिन अब लगता है कि एक दो अच्छी फिल्मों में अभिनय करके भी दिखा दूं कि अभिनय कौशल भी है मेरे अंदर। इसलिए अब अगर कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा तो मैं जरूर करना चाहूंगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation