• Latest
  • Trending
एलिवेटेड रोड के लिए एनएचएआई को 22 गांवों की जमीन मुफ्त देगा नोएडा प्राधिकरण

एलिवेटेड रोड के लिए एनएचएआई को 22 गांवों की जमीन मुफ्त देगा नोएडा प्राधिकरण

October 5, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एलिवेटेड रोड के लिए एनएचएआई को 22 गांवों की जमीन मुफ्त देगा नोएडा प्राधिकरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी की कवायद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in the blitz
0
एलिवेटेड रोड के लिए एनएचएआई को 22 गांवों की जमीन मुफ्त देगा नोएडा प्राधिकरण

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे परियोजना की गति अब तेज कर दी गई है। इस परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए नोएडा प्राधिकरण अपने क्षेत्र के 22 गांवों की जमीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को मुफ्त देगा। इसी जमीन पर एक्सप्रेसवे के लिए विशाल और मजबूत पिलर हवा में खड़े किए जाएंगे। इससे जेवर एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को शहर की ट्रैफिक का सामना करना नहीं पड़ेगा।

इस पूरी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे परियोजना की अनुमानित लागत 4 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पूरा एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा। तकरीबन 50 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लगभग 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा क्षेत्र में आएगा। इस परियोजना का अलाइनमेंट सेक्टर-44, सेक्टर-99, सेक्टर-101 और सेक्टर-109 के अलावा वाजिदपुर, झट्टा, बदौली बांगर, कोंडली, गढ़ी, मोमनाथन समेत कुल 22 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के तीन गांव भी इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध के लिए अनुमति देने से इनकार करने के बाद इस एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह नया एक्सप्रेसवे तटबंध से लगभग पांच मीटर दूर, नोएडा की तरफ बनाया जाएगा। इसके बाद आगे चलकर यह यमुना नदी के किनारे प्रस्तावित 120 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ कृष्ण करुणेश ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि एनएचएआई को जरूरी जमीन मुफ्त में दी जाएगी ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

दिल्ली, फरीदाबाद और हरियाणा के लोगों को सीधा फायदा
इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद मयूर विहार, अक्षरधाम, पटपड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार के लोगों के लिए एयरपोर्ट तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

इसके अलावा मंझावली पुल भी फरीदाबाद और हरियाणा के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। अथॉरिटी के अनुसार, रूट तय होने के बाद अब डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मिट्टी की भार सहने की क्षमता का आकलन करने के लिए मिट्टी की गहन जांच की जाएगी। बता दें कि एनएचएआई ही इस पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण और भविष्य में इसके रखरखाव का काम संभालेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation