• Latest
  • Trending

‘नो पार्किंग स्पेस-नो कार’

January 24, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘नो पार्किंग स्पेस-नो कार’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार एक नई नीति लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत लोगों को कार खरीदने से पहले पार्किंग की जगह बताना अनिवार्य होगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस प्रस्ताव की घोषणा की, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बढ़ती वाहन जाम की समस्या को नियंत्रित करना है।
सरनाईक ने बताया कि घनी आबादी वाले शहरों में वाहनों की बढ़ती संख्या ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि लोन पर खरीदे गए एक बेडरूम के फ्लैट में रहने वाले लोग सार्वजनिक सड़कों पर कार खड़ी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास निजी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती।
आपातकालीन सेवाओं पर प्रभाव
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक जगहों पर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसमें एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं का अवरुद्ध होना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कई सोसाइटियों में खुले स्थानों को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपातकालीन सेवाओं के संचालन में बाधा आती है।
‘हम ये नहीं कह रहे कि गरीब लोग कार न खरीदें’
सरनाईक ने स्पष्ट किया कि यह नीति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के खिलाफ नहीं है, जिनके पास निजी पार्किंग की सुविधा नहीं है, वे सार्वजनिक पार्किंग स्थल में स्थान सुरक्षित करके कार खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ये नहीं कह रहे हैं कि गरीब लोग कार न खरीदें, लेकिन उन्हें पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।
आलोचना और चुनौतियां
सरनाईक ने माना कि इस नीति को लेकर विरोध और आलोचना हो सकती है, लेकिन ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए यह कदम जरूरी है। कुछ लोग इस फैसले की सराहना करेंगे, जबकि कुछ आलोचना करेंगे लेकिन सरकार को ट्रैफिक समस्या का समाधान करना ही होगा।
सार्वजनिक परिवहन सुधार
उन्होंने ये भी बताया कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने पर काम हो रहा है। इसमें मेट्रो रेल और अन्य सेवाओं के विस्तार की बात शामिल है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation