• Latest
  • Trending

वाहनों की खुदरा बिक्री में नौ फीसद बढ़ोतरी

January 15, 2025
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वाहनों की खुदरा बिक्री में नौ फीसद बढ़ोतरी

- दोपहिया वाहन खंड में बेहतर आपूर्ति, नए मॉडल, मजबूत ग्रामीण मांग का दिखा असर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
मनोज जैन

नई दिल्ली। देश में चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में दोपहिया तथा यात्री वाहनों की मजबूत मांग से 2024 में मोटर वाहन खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बयान में कहा, 2024 में कुल वाहन पंजीकरण 2,61,07,679 इकाई रहा, जबकि कैलेंडर वर्ष 2023 में यह 2,39,28,293 इकाई था।

फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा, ‘वर्ष 2024 में भीषण गर्मी, केंद्र तथा राज्यों में चुनाव और असमान मानसून सहित कई प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मोटर वाहन खुदरा उद्योग मजबूत बना रहा।’

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन खंड में बेहतर आपूर्ति, नए मॉडल तथा मजबूत ग्रामीण मांग ने वृद्धि को बढ़ावा दिया, हालांकि वित्तीय बाधाएं तथा बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रतिस्पर्धा चुनौतियां पेश करती रहीं।

यात्री वाहनों की बिक्री 2024 में 40,73,843 इकाई रही, जो 2023 में 38,73,381 इकाई की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 1,89,12,959 इकाई हो गई। 2023 में यह 1,70,72,932 इकाई थी। वहीं तिपहिया वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 12,21,909 इकाई हो गया जो 2023 में 11,05,942 इकाई था। ट्रैक्टर की बिक्री में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 8,94,112 इकाई रही, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2024 में 10,04,856 इकाई पर स्थिर रही।
वहीं दिसंबर माह की बात करें तो, फाडा के अनुसार मोटर वाहन क्षेत्र की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 17,56,419 इकाई रह गई। दिसंबर 2023 में 14,54,353 इकाइयों की तुलना में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 18 प्रतिशत घटकर 11,97,742 इकाई रह गया। दिसंबर 2023 में 2,99,351 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री भी दो प्रतिशत घटकर 2,93,465 इकाई रह गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation