• Latest
  • Trending

रिंग रोड को मंजूरी के साथ ही बसेगा ‘नया जयपुर’!

December 20, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रिंग रोड को मंजूरी के साथ ही बसेगा ‘नया जयपुर’!

- गडकरी ने किया 30 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का एलान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ सम्मेलन में 30,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का एलान किया। उन्होंने किसानों को जमीन का हिस्सा देने और पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। गडकरी ने ‘नया जयपुर’ बसाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिंग रोड के लिए अवाप्त ( अधिग्रहण ) होने वाली जमीन को लेकर भी बड़े फायदे वाला प्लान बताया।
जयपुर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ शिखर सम्मेलन में केंद्रीय सड़क मंत्री ने 30,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी। यह सम्मेलन 9 दिसंबर से शुरू हुआ और तीन दिन तक चला। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे राजस्थान के भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी बताया। इस सम्मेलन से राज्य में निवेश आएगा और रोजगार के नए मौके बनेंगे।
110 किमी लंबे उत्तरी जयपुर रिंग रोड को मंजूरी
गडकरी ने 6,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 110 किलोमीटर लंबे उत्तरी जयपुर रिंग रोड को मंजूरी की घोषणा की। यह रिंग रोड क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। गडकरी ने कहा कि सड़कें बनने के बाद जमीनों की कीमत पांच गुना बढ़ जाती है। उन्होंने राजस्थान सरकार से जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर एक ‘नया जयपुर’ बसाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘सड़कों के निर्माण के बाद जमीन की कीमत पांच गुना बढ़ जाती है। मैंने राजस्थान सरकार से पहले भी अनुरोध किया था कि जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर यहां एक नया जयपुर बनाएं।’
विकसित भूमि का 40 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देने का सुझाव
किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए गडकरी ने प्रस्तावित उत्तरी जयपुर बाईपास के पास विकसित भूमि का 40 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देने का सुझाव दिया। इससे किसानों को भी विकास का फायदा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर सड़कें बहुत ज़रूरी हैं।
गडकरी ने अन्य परियोजनाओं की भी जानकारी दी। कोटपुतली से आगरा तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे 6,800 करोड़ रुपये की लागत से अगले साल सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जयपुर, किशनगढ़, जोधपुर से अमृतसर तक एक आधुनिक हाईवे भी बनाया जाएगा। इसके लिए 12,000 करोड़ रुपये की लागत से डीपीआर तैयार की जा रही है। इस हाईवे का काम जल्द ही शुरू होगा। इन सभी परियोजनाओं से राजस्थान का विकास होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा। इस ‘राइजिंग राजस्थान’ सम्मेलन को राज्य के विकास के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation