ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच पिछले दिनों अहम बैठक हुई । इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने अंतरिक्ष विज्ञान और इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से जुड़े काम पर चर्चा की।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसरो को अपने मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता दिया है। यह प्रोग्राम आर्टिमिस मिशन का हिस्सा है। इसका मकसद चंद्रमा पर इंसानों को लंबे समय तक भेजने और वहां काम करने की तैयारी करना है। इससे भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष में सहयोग और बढ़ सकता है।
यह बैठक बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय में हुई थी। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने अंतरिक्ष विज्ञान और इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से जुड़े काम पर चर्चा की। नासा चांद पर ऐसा बेस बनाने की तैयारी कर रहा है, जहां आगे चलकर इंसान लंबे समय तक रह और काम कर सके। इसके लिए पहले रोवर, रोबोट और दूसरे उपकरण चंद्रमा पर भेजे जाएंगे।













